करनाल: हरियाणा के करनाल जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। आरोपी बेटे ने गन्ना काटने के दरांत से पिता की गर्दन पर तब तक वार किए जब तक कि उसे यकीन नहीं हो गया की वो मर चुका है। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने खुद ही पुलिस को फोन किया। पुलिस को फोन कर उसने कहा कि मैंने अपने बाप को काट डाला है। आकर मुझे गिरफ्तार कर लो। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार उसे अपने साथ थाने ले गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के अस्पताल भेज दिया।
परिवार के लोगों ने बताया कि बाप-बेटे में पहले भी कई बार लड़ाई-झगड़ा हुआ है। करीबन डेढ़ साल पहले राम मेहर ने अपनी पत्नी इंद्रो के साथ मारपीट की थी। इससे उसके कान के पर्दे भी फट गए थे। तब महिला अपने मायके चली गई। उसने पुलिस में शिकायत भी नहीं की थी। चाची के साथ ही उसका बेटा गुरमीत भी मामा के यहां चला गया। करीब एक साल बाद महिला वापस आई। पंचायत में समझौता होने के बाद वह 29 मई को घर वापस आ गई। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन रविवार को जब बेटे ने अपने पिता से घर के सामान की बातचीत की तो उसके पिता ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
नशे का आदी था मृतक
बेटा बार-बार घर के सामान के बारे में पूछ रहा था। जब उसे जवाब नहीं मिला तो उसने गुस्से में आकर गन्ना काटने का दरांत उठा कर अपने पिता पर हमला कर दिया। मृतक राममेहर की पत्नी का कहना है कि उसका पति नशा करने का आदी था। नशे के चलते ही वह अकसर आपा खो देता था। उसके साथ मारपीट करता था। डेढ़ साल पहले उसने मुझे बुरी तरह से मारा था, इससे उसे गंभीर चोट आई थी। मधुबन थाना के एसएचओ तरसेम कंबोज ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्ट करवा परिजनों के हवाले कर दिया है।