Latest posts by Sandeep Chaudhary (see all)
- 8 दिन पहले सजी थी डोली, लौटी तो देख सदमे में चला गया बाप… - April 29, 2024
- ‘मुस्लिम सबसे ज्यादा कंडोम इस्तेमाल करते हैं’ - April 29, 2024
- उत्तर प्रदेश में मौसम का डबल अटैक, 32 शहरों में लू का अलर्ट, कई जिलों में आंधी-बारिश - April 29, 2024
मुजफ्फरनगर। नई बस्ती में सागर शर्मा पुत्र बबली मकान का निर्माण कर रहा है। निर्माणाधीन मकान में मजदूरों ने गुरुवार को शौचालय के गड्ढे में पानी भर दिया था। शुक्रवार सुबह सागर का दो वर्षीय पुत्र विधान खेलते हुए गड्ढे में जा गिरा। काफी देर बाद मजदूर की नजर पानी में गिरे हुए बच्चे पर पड़ी तो उसने शोर मचा दिया। बच्चे को गड्ढे से बाहर निकाला गया।
वहीं शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद बच्चे को प्राइवेट चिकित्सक के पास ले गए, लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी।