- 8 दिन पहले सजी थी डोली, लौटी तो देख सदमे में चला गया बाप… - April 29, 2024
- ‘मुस्लिम सबसे ज्यादा कंडोम इस्तेमाल करते हैं’ - April 29, 2024
- उत्तर प्रदेश में मौसम का डबल अटैक, 32 शहरों में लू का अलर्ट, कई जिलों में आंधी-बारिश - April 29, 2024
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में 12 नवंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में राजस्व वादों का भी निस्तारण किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी और अपर जिला और सत्र न्यायाधीश शक्ति सिंह ने एडीएम वित्त एवं राजस्व के साथ बैठक कर राजस्व वादों के निस्तारण पर चर्चा की।
12 नवंबर को जनपद में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण पर जोर दिया जा रहा है। राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी शक्ति सिंह ने कहा कि आपसी सुलह और समझौते से छोटे विवादों का निस्तारण हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे अदालत का समय भी बचता है और वादकारियों के लिए भी आसानी रहती है। एडीजे शक्ति सिंह के विश्राम कक्ष में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों काे लेकर बैठक आयोजित हुई। बैठक में एडीएम एफ अरविंद कुमार ने कहा कि राजस्व संबंधी अधिक से अधिक वादों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत में कराया जाएगा। बैठक में विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सलोनी रस्तौगी भी शामिल रहीं।