मुजफ्फरनगर में यूक्रेन से लौट कर ली चैन की सांस, बताया कैसे बची जान

इस खबर को शेयर करें

मुज़फ्फरनगर। यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे मुज़फ्फरनगर निवासी स्टेट बैंक के कर्मचारी अब्दुलरहमान के बेटे रिहान घर लौट आए हैं। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के हालात बहुत गंभीर हैं। वह रोमानिया बॉर्डर पार कर भारत लौट हैं। रोमानिया बॉर्डर पर 10 डिग्री तापमान के बीच भारतीय छात्र स्वदेश आने के लिए प्रतीक्षा कर रहे हैं। एमबीबएस प्रथम वर्ष के छात्र रिहान के पिता ने बताया कि हम अपने बेटे को लेकर बहुत चिंतित और परेशान थे।

दिल्ली से मुज़फ्फरनगर कार द्वारा पहुंचने पर परेशानी खुशी में बदल गई। छात्र कठिनाइयों को झेलते रोमानिया बॉर्डर से भारत पहुंचे। गत वर्ष से रिहान विवो विश्वविद्यालय में प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। मुज़फ्फरनगर के योगेन्द्रपुरी अहमद मस्जिद के निकट गली में रेहान के आने पर परिजन खुश हैं।

रोमानिया बॉर्डर होते हुए अपनी सरजमीं हिन्द पहुंचे मुज़फ्फरनगर योगेन्द्रपुरी निवासी अब्दुस समद ने दर्द और खौफ भरी दास्तां बयान की।

अब्दुस समद मंगलवार की दोपहर ही भारत पहुंचे है। अभी उन्हें दिल्ली की यूपी भवन में रखा गया है। देर रात उनके मुज़फ्फरनगर पहुँचने की उम्मीद है। अब्दुस समद ने फ़ोन पर बताया कि वह यूक्रेन से बस और कैप का सहारा लेकर रोमानिया बॉर्डर पर पहुंचे थे। रात भर माइनस तापमान में रात गुजारी। किसी ने यहाँ कोई मदद नहीं की। सभी साथियों ने खुद ही बस का किराया दिया और अपने खर्च पर बॉर्डर आये। उन्होंने बताया कि रात में भारतीय विमान से वे दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। मुंबई विमान उतरा और अब दिल्ली आये है।