बिहार बोर्ड ने 12वीं कक्षा के एडमिट कार्ड किए रिलीज, 1 फरवरी से परीक्षाएं शुरू

Bihar Board released 12th class admit card, exams start from February 1
Bihar Board released 12th class admit card, exams start from February 1
इस खबर को शेयर करें

Bihar Board 12 Admit Card 2023: बिहार बोर्ड ने बारहवीं कक्षा के लिए प्रवेश पत्र रिलीज कर दिए हैं। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ( Bihar School Examination Board, BSEB) ने इंटरमीडिएट की वार्षिक थ्योरी परीक्षा 2023 के लिए प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर रिलीज किए गए हैं। अब ऐसे में संबंधित स्कूलों को सलाह दी जाती है कि, वे पोर्टल पर जाकर हॉल टिकट को डाउनलोड कर सकते हैं। बीएसईबी 12वीं एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के लिए उन्हें अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा। बिहार बोर्ड ने इस संबंध में आधिकारिक एक ट्विट भी किया है। स्कूलों को सलाह दी जाती है कि प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के बाद स्टूडेंट्स को बांट दें। शेड्यूल के अनुसार, बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 1 फरवरी से 11 फरवरी, 2023 तक आयोजित की जाएंगी। वहीं, अभी तक, बीएसईबी 12वीं की व्यावहारिक परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं, जो कि 20 जनवरी, 2023 तक संचालित की जाएगी।

बीएसईबी कक्षा 12 का प्रवेश पत्र प्राप्त करने के बाद, छात्रों को उस पर उल्लिखित विवरण को ध्यान से पढ़ना चाहिए। बिहार बोर्ड इंटर हॉल टिकट 2023 में यह जानकारी होगी – नाम, फोटो, जन्म तिथि और परीक्षा तिथि, केंद्र, समय, परीक्षा के दिन निर्देश और COVID-19 सहित अन्य निर्देश शामिल हैं, जिससे उम्मीदवारों को ध्यान से पढ़ना होगा। छात्रों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके प्रवेश पत्र पर स्कूल के प्रमुख द्वारा विधिवत हस्ताक्षर किए गए हैं और उस पर आधिकारिक मुहर है।

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले पहले स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट http://biharboardonline.com/ पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर नोटिफिकेशन पर लिखें, बिहार बोर्ड 12वीं एडमिट कार्ड 2023 पर क्लिक करें। अब नए पेज पर यूजर आईडी और पासवर्ड डालें। इसके बाद अब, विवरण जमा करें। अब बिहार बोर्ड कक्षा 12 के एडमिट कार्ड 2023 को स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा। अब एक प्रिंट आउट लें, उस पर हस्ताक्षर करें और छात्रों को वितरित करें।