अरबपति मालिक आनंद महिंद्रा इन सस्ते वाहनों का करते हैं इस्तेमाल, खुद करवाते हैं कस्टमाइज

Billionaire owner Anand Mahindra uses these cheap vehicles, gets them customized
Billionaire owner Anand Mahindra uses these cheap vehicles, gets them customized
इस खबर को शेयर करें

नई दिल्ली। महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के मालिक आनंद महिंद्रा गाड़ियों के मामले में उतना चूजी नहीं है। उद्योगपति के पास ज्यादा महंगी गाड़ियां नहीं है। उनके द्वारा इस्तेमाल की जानी वाली गाड़ी महिंद्रा की है। हालांकि, बेहतरीन सुविधा के लिए वह इनमें से कुछ गाड़ियों को कस्टमाइज भी करवाया है। आइये जानते हैं आनंद महिंद्रा के कार कलेक्शंस के बारे में…

महिंद्रा टीयूवी 300

आनंद महिंद्रा ने अपने निजी इस्तेमाल के लिए 2015 में टीयूवी300 खरीदा थी। TUV300 अपने स्टॉक रूप में काफी ठोस दिखती है, क्योंकि इसमें बॉक्सी डिज़ाइन की पेशकश की जाती है।

महिंद्रा स्कॉर्पियो

आनंद महिंद्रा के पास लंबे समय तक स्कॉर्पियो के मालिक रहे है। Mahindra Scorpio अपनी मज़बूत बॉडी और काबिल 4X4 सिस्टम के लिए जानी जाती है। आनंद महिंद्रा के पास कार का एक पुराना संस्करण है। उनको कई बार इस गाड़ी में देखा गया है। इस गाड़ी से सफर करते हुए कई बार आनंद महिंद्रा को देखा गया है, जो ब्लैक कलर की है।

महिंद्रा Alturas G4

आनंद महिंद्रा को हाल ही में Alturas G4 की डिलीवरी मिली है। प्रीमियम Alturas G4 ब्रांड का सबसे महंगी कार है। Alturas G4 की डिलीवरी मिलने के बाद आनंद महिंद्रा ने अपनी नई कार का नाम रखने के लिए ट्विटर से मदद मांगी थी। जिसके बाद कॉमेंट बॉक्स में नए-नए सुझाव आने शुरू हो गए थे।

महिंद्रा बोलेरो

बोलेरो इनवेडर बेहद लोकप्रिय गाड़ी है। यह शॉर्ट-व्हीलबेस, 3-डोर वर्जन है, जिसे MUV के स्पोर्टी अवतार के रूप में लॉन्च किया गया था। महिंद्रा अपने यंग ऐज में बोलेरो इनवेडर से घूमा करते थे। हालांकि, अब उन्हें इस गाड़ी में नहीं देखा जाता है।