बिहार में शादी से पहले ‘ससुराल’ में रंगीन होली, ‘गुप्त’ तरीके से लड़की को रंग लगा रहा था… हो गया खेला

Colorful Holi in 'in-laws' house before marriage in Bihar, boy was applying colors to the girl in a 'secret' way... it was played.
Colorful Holi in 'in-laws' house before marriage in Bihar, boy was applying colors to the girl in a 'secret' way... it was played.
इस खबर को शेयर करें

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक युवक को अपनी मंगेतर से होली खेलना महंगा पड़ गया। युवक जब मंगेतर से होली खेलने उसके मौसी के घर पहुंचा तो ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और तय तारीख से पहले ही दोनों की शादी करा दी। घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के द्रोणपुर गांव की है। लड़की सीतामढ़ी जिले के महिन्दवारा इलाके की रहने वाली है। यह घटना सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। लोग इस घटना पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

होली में मौसी के घर आई थी लड़की
बताया जा रहा है कि होली पर वह अपनी मौसी के घर मीनापुर के महदेइया गांव आई हुई थी। युवक ने लड़की से मोबाइल पर बात की और होली खेलने उसके मौसी के घर पहुंच गया। उसने लड़की को रंग लगा दिया, लेकिन घर में घुसकर रंग लगाने के बाद निकलते समय घरवालों ने रंगे हाथों उसे पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों की शादी कराने का फैसला किया। दोनों की शादी एसकेएमसीएच स्थित मंदिर में पूरे विधी विधान और मंत्रोच्चार के साथ संपन्न करवा दी गई।

मई महीने में होने वाली थी शादी
बताया जाता है कि दोनों की शादी मई महीने में होने वाली थी। युवक अपनी होने वाली पत्नी से होली खेलने के लिए उसके मौसी के घर पहुंचा था, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। चेहरे पर रंग पुते होने के कारण उसे लोग पहचान नहीं पाए। पहले तो उसे लोगों ने पीट दिया, लेकिन जब पता चला कि यह मंगेतर है और दोनों की शादी होने वाली है, तो ग्रामीणों ने शादी कराने का फैसला किया।