
- अभी अभीः मणिपुर में हालात बेकाबू, पुलिस स्टेशनों, अदालतों पर भीड़ का हमला, सुरक्षा बलों ने… - September 21, 2023
- खालिस्तानी सुक्खा हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासाः सिर में मारी 9 गोलियां, तरबूज की तरह फटी खोपडी, सामने आई ये वजह - September 21, 2023
- उर्फी ने मचा दिया बवाल, पहनी ऐसी ड्रेस, दिखा बैठी छिपाने वाली चीज, क्लिक करके देंखे - September 21, 2023
टोक्यो: जापान में सूमो कुश्ती के दौरान सिर के बल गिरने के एक महीने के बाद 28 साल के पहलवान हिबिकिरोयू की मौत हो गई। जापान सूमो संघ ने गुरुवार को बताया कि हिबिकिरोयू की मौत सांस लेने में परेशानी से हुई। इस घटना के बाद जापान में खेल के दौरान चिकित्सा आपात स्थिति की प्रतिक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं। हिबिकिरोयू का असली नाम मितसुकि अमानो था।
एक टूर्नामेंट में 26 मार्च को बाउट (कुश्ती) के दौरान प्रतिद्वंद्वी पहलवान ने उन्हें सिर के बल पटक दिया था। इसके बाद वह कुछ मिनटों तक अचेत रहे। सूमो अधिकारियों ने थोड़ा इंतजार करने के बाद चिकित्सकों को बुलाया। स्ट्रेचर पर ले जाते समय वह होश में आ गए थे। इस पहलवान ने सूमो अधिकारियों से कहा कि ऐसा लगा रहा कि उसका निचला शरीर लकवाग्रस्त हो गया है।
निकान स्पोर्ट्स के मुताबिक अस्पताल में उनकी स्थिति में सुधार हो रहा था। जापानी मीडिया के अनुसार घटना के बाद सूमो पहलवान को प्राथमिक उपचार देने के लिए वहां कोई चिकित्साकर्मी मौजूद नहीं था। सूमो अधिकारियों ने कहा कि हिबिकिरोयू की मौत चोट से जुड़ी हुई है। हिबिकिरोयू ने 2011 में डेब्यू किया था।