यूपी में गर्मी ने तोड़ दिया 10 साल का रिकॉर्ड, अप्रैल में रहा 48 डिग्री तापमान

Heat breaks 10-year record in UP, 48 degree temperature in April
Heat breaks 10-year record in UP, 48 degree temperature in April
इस खबर को शेयर करें

बांदा। आसमान से बरसती आग ने पिछले 10 साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। शनिवार को अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। रात में न्यूनतम पारा भी 27 डिग्री सेल्सियस पर रहा। गर्मी के इस विकराल रूप की वजह पूर्वी विक्षोभ के चलते गर्म हवाओं से नमी का खत्म हो जाना बताया जा रहा है।

हालांकि संभावित पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मंगलवार तक मौसम में कुछ बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है। कई दिनों से मौसम के तेवर तल्ख हैं। शुक्रवार को यहां पारा 47.7 डिग्री पहुंच जाने से बांदा जिला प्रदेश के सबसे ज्यादा गर्म शहरों की सूची में रहा।

शनिवार को पारे में और इजाफा हुआ। यह 48 डिग्री पर आ गया। यह अप्रैल के अंतिम दिन पिछले करीब 12 वर्षों में सर्वाधिक है। कृषि विश्वविद्यालय मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिनेश शाहा ने बताया कि पूर्वी विक्षोभ के कारण हवा से नमी समाप्त हो गई है। इससे तापमान में काफी इजाफा हुआ है। उन्होंने बताया कि एक-दो दिन में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कुछ राहत मिलने के आसार हैं। बूंदाबांदी हो सकती है।
बांदा- 48
जालौन- 48
चित्रकूट-48
हमीरपुर- 47
महोबा- 47
हरदोई- 45
इटावा- 43
कन्नौज- 43
उन्नाव- 43
फतेहपुर- 43
फर्रुखाबाद- 42
औरैया- 42