बड़ी खुशखबरी: मध्‍यप्रदेश की बेटियों को शिवराज सरकार का बड़ा तोहफा, 8 मई से…

इस खबर को शेयर करें

इंदौर। मध्‍य प्रदेश में लाडली लक्ष्मी-2 योजना लागू की जाएगी। इसमें पहले से ज्यादा फीचर जोड़े जाएंगे। आठ मई को होने वाला कार्यक्रम भले ही आधिकारिक हो, लेकिन भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं को इसे सफल बनाना होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में यह बात कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की 42 लाख बेटियां लाड़ली लक्ष्मी योजना से जुड़ी हैं। मोर्चा कार्यकर्ता अब उन परिवारों से घर-घर जाकर संपर्क करें और उन्हें संगठन से जोड़ें। हाल ही में मानिकबाग क्षेत्र में हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाया है। हमारी सरकार ने नगरीय निकाय चुनाव में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया। कांग्रेस ने महिलाओं की क्षमता को नहीं पहचाना। जब वह सत्ता में आई तो महिलाओं से जुड़ी योजनाओं को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत में महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं की भी बड़ी भूमिका रही।

संगठन में सर्वश्रेष्ठ हैं कार्यकर्ता- प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि विजयाराजे सिंधिया और कुशाभाऊ जैसे वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश में संगठन को सींचा है। बड़े-बुजुर्ग तो खुद हमारे साथ होंगे, लेकिन झोपड़ियों में रहने वाले परिवारों को भी हमें पार्टी से जोड़ना होगा। पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन में सबसे अच्छा होता है। मेरे नाम के आगे पूर्व लोकसभा स्पीकर लग गया, लेकिन कार्यकर्ता के आगे कभी पूर्व नहीं लगता, इसलिए कार्यकर्ताओं को पद न मिलने पर भी पूरी लगन से कार्य करना चाहिए।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बैठक के उद्घाटन सत्र में कहा कि अब वह भारत नहीं रहा जो हर देश के सामने कटोरा लेकर खड़ा होता था। कोरोना वैक्सीन का निर्माण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए भारत में हुआ था। यूक्रेन से 20 हजार छात्रों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। इसके बावजूद कुछ लोग देश की बढ़ती साख को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। बैठक में सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर, सांसद शंकर लालवानी, मंत्री उषा ठाकुर, मंत्री तुलसी सिलावट, मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दर्शन सिंह, मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव दीप्ति रावत, सुखप्रीत कौर, महिला मोर्चा अध्यक्ष माया नरोलिया, नगर अध्यक्ष गौरव रणदीव समेत अन्य नेता मंच पर उपस्थित