Latest posts by Sapna Rani (see all)
- संभलकर! शरीर में न होने दें विटामिन D की कमी, इस गंभीर बीमारी के शिकार हो सकते हैं आप - April 28, 2024
- ‘गरीबों के पसीने की बदबू आती है’, तेजस्वी ने नाक पर रखा रुमाल तो भाजपा ने कसा तंज - April 28, 2024
- Chanakya Niti: इन 4 लोगों से नाराज रहती है धन की देवी, साथ नहीं छोड़ती पैसों की तंगी! - April 28, 2024
मंडी: प्रसिद्ध बॉलीवुड गायिका नेहा कक्कड़ के पति रोहनप्रीत का हिमाचल होटल से चोरी हुआ सामान पुलिस ने बरामद कर लिया है। चोरी के आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने होटल के आस पास छिपाया आईपोड, आईफोन और पर्स बरामद किया है। हीरे की अंगूठी नहीं मिल सकी है।
पुलिस ने होटल में बर्तन साफ करने और अन्य छोटे मोटे काम करने वाले दो युवकों को चोरी के आरोप में पकड़ा। इनकी निशानदेही पर वीरवार को पुलिस ने सामान बरामद किया है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस मामले में जांच कर रही है। अंगूठी का भी जल्द पता लगाया जाएगा।