- संभलकर! शरीर में न होने दें विटामिन D की कमी, इस गंभीर बीमारी के शिकार हो सकते हैं आप - April 28, 2024
- ‘गरीबों के पसीने की बदबू आती है’, तेजस्वी ने नाक पर रखा रुमाल तो भाजपा ने कसा तंज - April 28, 2024
- Chanakya Niti: इन 4 लोगों से नाराज रहती है धन की देवी, साथ नहीं छोड़ती पैसों की तंगी! - April 28, 2024
शिमला, 25 सितम्बर : फेसबुक के जरिए संपर्क में आए एक युवक ने महिला के साथ दोस्ती की और फिर अगवा कर अपने रिश्तेदारों संग महिला के साथ दुष्कर्म कर दिया। आरोपी युवक के बड़े भाई और साले ने भी महिला का शारीरिक शोषण किया। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
घटना रामपुर उपमंडल के ननखड़ी थाना क्षेत्र की है। पीड़ित महिला ने शिकायत दर्ज करवाई कि दो सितम्बर को वह एक स्थानीय मेले में गई थी, जहां उसकी मुलाकात उसके फेसबुक दोस्त राजबंत के साथ हुई। राजबंत उसे अगवा कर कुडू ले गया और उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के मुताबिक राजबंत के बड़े भाई बिट्टु और उसके एक अन्य रिश्तेदार ने भी उसके साथ जबरदस्ती की और इसका खुलासा करने पर जान से मारने की धमकी दी।
जांच अधिकारी ने शनिवार को बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपितों के विरूद्व भादंसं की धाराओं 363, 366, 344, 376, 354, 506 व 34 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही हैै।