खाली पेट वॉक और ब्रेकफास्ट में खाते हैं ये फल, तो एक सप्ताह के भीतर पिघलने लगेगी जमी चर्बी

If you eat these fruits in empty stomach walk and breakfast, then frozen fat will start melting within a week.
If you eat these fruits in empty stomach walk and breakfast, then frozen fat will start melting within a week.
इस खबर को शेयर करें

हेल्थ डेस्क. कई लोग वजन कम करने के लिए हर दिन कोई ना कोई प्लान करते रहते हैं। लेकिन वो उसे फॉलो नहीं कर पाते हैं। रात में यह सोचकर सोते हैं कि कल सुबह उठकर जमकर एक्सरसाइज करेंगे, जिम जाएंगे। लेकिन बहुत ही कम लोग ऐसा कर पाते हैं। या तो वो आलस के मारे बिस्तर छोड़ नहीं पाते हैं, या फिर किसी और काम में बिजी हो जाते हैं। वजन का बढ़ जाना आसान होता है, लेकिन इसे कम करना बहुत मुश्किल। लेकिन लाइफस्टाइल में थोड़ा सा बदलाव करके हम सब अपने वेट पर काबू (Weight loss) पा सकते हैं। तो चलिए नीचे बताते हैं उन आदतों के बारे में जिसे अपना कर आप महीने भर में अपना वजन कम कर सकते हैं। इसका असर एक वीक में नजर आने लगता हैं…

ओनलीमाईहेल्थ के मुताबिक लोग वजन कम करने के लिए खाना बंद कर देते हैं। कई तरह के डाइटिंग को फॉलो करते हैं। ये आपके शरीर को नुकसान पहुंचाता है। इससे बेहतर है कि अपने मेटाबॉलिज्म को अच्छा कर लें। इसके लिए कुछ आदतों को अपनी जिंदगी में शामिल करना होगा।

खाली पेट पिएं पानी
सुबह उठते ही सबसे पहला काम कीजिए खाली पेट पानी पीना। गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर आप ले सकते हैं। अगर नींबू पानी नहीं पसंद हैं तो फिर गुनगुने पानी में शहद मिलाकर भी ले सकते हैं। एक ऑप्शन यह भी है कि कॉपर के मग में रात में पानी रख दें और सुबह उठते ही खाली पेट पिएं। पानी से पेट पूरी तरह साफ हो जाता है और शरीर का सारा सिस्टम एक्टिव हो जाता है। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

हर रोज खाली पेट करें वॉक
भाग दौड़ भरी जिंदगी में सबके पास जिम में पसीने बहाने या फिर एक्सरसाइज के लिए वक्त नहीं होता है। ऐसे में सिर्फ अपने लिए 20-30 मिनट निकालें। सुबह उठते ही खाली पेट वॉक करने निकल जाएं। खाली पेट वॉक करने से शरीर में बचे कैलोरी को बर्न करने में मदद मिलती है। हर रोज वॉक करने पर 30 दिन के अंदर आप अपने शरीर में बदलाव देखेंगे।

ब्रेकफास्ट में हर दिन अलग-अलग फलों का करें सेवन
फल खाना बहुत कम लोगों को पसंद है। लेकिन इसे आदत में शामिल कीजिए। ब्रेकफास्ट में हर दिन एक फल जरूर लीजिए। केला, सेब,एवकाडो , पपीता जैसे फलों को जरूर खाएं। इससे भी शरीर में फर्क आप महसूस करेंगे। दरअसल,हर फल की अपनी खूबी होती है। एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन्स और मिनरल्स शरीर को मिलता है। जो सेहत के लिए बहुत जरूरी है। फल खाने से चेहरे पर ग्लो भी आता है।

सप्ताह में एक दिन करें व्रत
सप्ताह में एक दिन शरीर को डीटॉक्स करने के लिए व्रत करें। इस दिन पानी या फिर जूस के अलावा कोई चीज ना लें। इससे अनावश्यक चीजें शरीर से बाहर निकल जाती है। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है। हालांकि जिन लोगों को हेल्थ समस्याएं हैं उन्हें व्रत नहीं करना चाहिए।

नींद से नहीं मोड़े मुंह
वजन कम करने के लिए अच्छी नींद लेना बहुत जरूरी है। सात से आठ घंटे की साउंड स्लीप जरूर लें। इससे वजन कम होता है और चेहरे पर ग्लो आता है। आज के दौर में रात में सोते वक्त भी लोग मोबाइल पर एक घंटे वक्त गुजारते हैं। ऐसा करने से बचे। बिस्तर पर जाते ही मोबाइल को बंद करके दूर रख दें।