साल 2075 में दुनिया की दूसरी बड़ी इकॉनमी होगा भारत, जानिए किस हाल में होगा पाकिस्तान

India will be the second largest economy in the world in the year 2075, know what condition Pakistan will be in.
India will be the second largest economy in the world in the year 2075, know what condition Pakistan will be in.
इस खबर को शेयर करें

नई दिल्ली: भारत की इकॉनमी रॉकेट की स्पीड से बढ़ रही है और माना जा रहा है कि साल 2075 तक भारत दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकॉनमी होगा। उस समय तक भारत की इकॉनमी का साइज 52.5 ट्रिलियन डॉलर पहुंच जाएगा जो अभी करीब 4.11 ट्रिलियन डॉलर है। तब केवल चीन की इकॉनमी ही भारत से आगे रह जाएगी। अभी भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी इकॉनमी है। उससे आगे अमेरिका, चीन, जर्मनी और जापान हैं। माना जा रहा है कि 2027 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकॉनमी बन जाएगा। Goldman Sachs के अनुमानों के मुताबिक 2075 तक चार इस्लामी देश दुनिया के टॉप 10 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होंगे। अभी कोई इस्लामी देश टॉप 10 में नहीं है। इंडोनेशिया 1.51 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी के साथ 16वें, तुर्की 1.34 ट्रिलियन डॉलर के साथ 17वें और सऊदी अरब 1.11 ट्रिलियन डॉलर के साथ 19वें नंबर पर है।

अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होंगे। इंडोनेशिया 13.7 ट्रिलियन डॉलर के साथ दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकॉनमी होगा। दुनिया का सबसे बड़ा इस्लामी देश है। यहां की करीब 87% आबादी मुस्लिम है। पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजीरिया 13.1 ट्रिलियन डॉलर के साथ 2075 में पांचवीं सबसे बड़ी इकॉनमी होगा। नाइजीरिया में 53.4 फीसदी मुस्लिम आबादी है। अनुमानों के मुताबिक साल 2075 में पाकिस्तान 12.3 ट्रिलियन डॉलर के साथ दुनिया की छठी बड़ी इकॉनमी होगा। अभी पाकिस्तान आर्थिक संकट से जूझ रहा है और उसकी इकॉनमी 340.64 अरब डॉलर है। यानी उसकी इकॉनमी महाराष्ट्र के बराबर भी नहीं है। टाटा ग्रुप का मार्केट कैप पाकिस्तान की जीडीपी से ज्यादा है। मिस्र 10.4 ट्रिलियन डॉलर के साथ दुनिया की सातवीं बड़ी इकॉनमी होगा। मिस्र में 90 फीसदी मुस्लिम आबादी है।

कौन-कौन होगा टॉप 10 में
अनुमानों के मुताबिक चीन 2075 में दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी होगा। तब उसकी इकॉनमी का साइज 57 ट्रिलियन डॉलर होगा। अभी उसकी इकॉनमी का आकार 18.56 ट्रिलियन डॉलर है। अमेरिका अभी 27.97 ट्रिलियन डॉलर के साथ दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी है लेकिन 2075 तक वह तीसरे नंबर पर खिसक जाएगा। तब उसकी इकॉनमी का साइज 51.5 ट्रिलियन डॉलर होगा। पहले चीन और फिर भारत उससे आगे निकल जाएगा। अभी तीसरे नंबर मौजूद जर्मनी 2075 में नौवें नंबर पर खिसक जाएगा जबकि जापान 12वें नंबर पर होगा। अभी जापान दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकॉनमी है। ब्राजील 2075 में आठवें और मेक्सिको 10वें नंबर पर होगा।