अभी अभीः भीषण हादसे से दहला देश, जवानों से भरी बस खाई में गिरी, 39 जवानों की…

Just now: Nitish cabinet expanded, 31 ministers took oath, see here in detail
Just now: Nitish cabinet expanded, 31 ministers took oath, see here in detail
इस खबर को शेयर करें

नई दिल्ली। कश्मीर के पहलगाम में ITBP के जवानों को लेकर लौट रही एक बस 100 फीट गहरी नदी में गिर गई। हादसे का कारण बस के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। बस में 39 जवान सवार थे। सभी अमरनाथ यात्रा से ड्यूटी कर लौट रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 7 से ज्यादा जवानों की मौत हो गई। 39 में से 37 जवान भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल ( ITBP) से और बाकी 2 जम्मू कश्मीर पुलिस के हैं।

जवानों को लेकर लौट रही बस अमरनाथ यात्रा के स्टार्टिंग पॉइंट चंदनवाड़ी से लौट रही थी। बीच में ही ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और बस नदी में जा गिरी। स्थानीय अधिकारियों ने बताया है कि घायल कर्मियों को अस्पताल पहुंचाने के लिए बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया गया है। एसडीपीओ पहलगाम फहद टाक ने पुष्टि की है कि तीन से चार कर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई। 37 अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।