यूपी में सारे पुलिसवालों की अचानक छुट्टी की गई रद्द, पूरे प्रदेश में आज से…

BREAKING: UP Police leave cancelled, Section 144 imposed in entire state - see here
इस खबर को शेयर करें

लखनऊ। यूपी पुलिस महानिदेशक यानी DGP विजय कुमार ने आदेश जारी किया है। दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली और अन्य त्योहारों के चलते छुट्टी रद्द की गई है। उत्तर प्रदेश में लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद जैसे बड़े शहरों में पहले ही त्योहारों के मद्देनजर धारा 144 लागू की जा चुकी है।

पुलिस अफसरों के भी अवकाश रद्द
पुलिस ने नवरात्रि को देखते हुए प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी है। उत्तर प्रदेश में कानपुर, आगरा, वाराणसी, लखनऊ समेत सभी जिलों में रामलीला का आयोजन भी शुरू हो गया है। इस कारण भी अतिरिक्त पुलिस बल का बंदोबस्त करना पड़ा है। पुलिसकर्मियों के अलावा पुलिस अफसरों के अवकाश भी रद्द कर दिए गए हैं। यूपी में सुरक्षा की द्रष्टि से यूपी के पु‌लिसकर्मियों की छुट्टी कैंसल रहेगी। लोग शांति से अपना त्योहार मनाए इसके लिए पुलिस वाले तैनात रहेंगे। पुलिसकर्मियों को आदेश दिया गया है। योगी सरकार ने शांति से त्योहार मनाने की अपील की।