
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान के गांव कुटी में तिरंगे के सम्मान और शहीदों की स्मृति में अनिल पेंटर ने अपने घर की दीवारें समर्पित कर दी हैं। दीवारों पर भारत माता, शहीद भगत सिंह और शहीद चंद्रशेखर के चित्र उकेरे गए हैं।
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के गांव में हड़ौली मार्ग पर अनिल पेंटर का आवास है। मुख्य मार्ग से आने-जाने वाले लोग इन दिनों मकान के पास रूककर अनिल की सराहना कर रहे हैं।
असल में अनिल ने अपने घर की दीवारों को तिरंगे के रंग में रंग दिया है। इसके अलावा भारत माता और अन्य शहीदों के चित्र दीवारों पर उकेरे गए हैं।
वह बताते हैं कि शहीदों की बदौलत ही आज हमारा वजूद है। शहीदों की याद हर वक्त दिल में रखी जानी चाहिए।
उन्होंने बताया कि पहले दीवारों को तिरंगे के रंग में रंगा था, लेकिन अब शहीदों के चित्र भी बनाए हैं। लोग पहुंचकर देख रहे हैं तो खुशी होती है। युवाओं और बुजुर्गों ने सराहना की है।
कुटबी-हड़ौली मार्ग पर अनिल की दीवार इन दिनों सेल्फी प्वाइंट भी बन गई है। यहां से गुजरने वाले लोग तिरंगे के अलावा शहीदों के चित्रों के साथ अपनी सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं।