आज से शुरू होगा पंचक, जानिए सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा मंगलवार

Panchak will start from today, know how Tuesday will be for all zodiac signs
Panchak will start from today, know how Tuesday will be for all zodiac signs
इस खबर को शेयर करें

Aaj Ka Rashifal 29 November 2022: आज 29 नवंबर, 2022 मंगलवार मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। पंचांग के अनुसार आज विक्रम संवत 2079 शके 1944 दक्षिणायन है। आज से पंचक शाम 07:52 बजे से शुरू हो रहा है जो 04 दिसम्बर प्रात: 06:16 बजे पर समाप्त होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पंचक के दौरान किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्य को नहीं आरम्भ करना चाहिए। राशिफल के अनुसार आज का दिन सभी राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है। वहीं विद्यार्थी और व्यवसाय से जुड़े जातकों को आज लाभ मिलेगा इसके संकेत मिल रहे हैं। पंचांग के अनुसार आज राहुकाल दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक और दिशाशूल उत्तर होगा। आइए दैनिक राशिफल से जानते हैं कैसा रहेगा सभी जातकों के लिए मंगलवार का दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। भौतिक वस्तुओं में वृद्धि होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

तन या मन अशांत होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

दांपत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। अकारण मन खिन्न रहेगा। व्यावसायिक मामलों में व्यस्त रहेंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

पारिवारिक महिला से तनाव मिल सकता है। कोई ऐसा कार्य हो सकता है जो आपके हित में न हो। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

अधीनस्थ कर्मचारी, घर के मुखिया आदि का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आर्थिक मामलों में सुधार होगा, लेकिन जीवनसाथी से मतभेद रहेगा। व्यय अधिक होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

पारिवारिक या व्यावसायिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।