हिमाचल में विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू: रूठों को मनाने में जुटी भाजपा और कांग्रेस

इस खबर को शेयर करें

शिमला : हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश भाजपा और कांग्रेस पार्टी रूठों को मनाने में जुटी है। भाजपा की ओर से मंत्रियों सहित विधायकों और भाजपा नेताओं को फील्ड में काम करने के निर्देश दिए गए हैं। नेताओं को जनता के बीच जाकर प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताने को कहा गया है। भाजपा का कहना है कि हिमाचल में आम आदमी पार्टी का कोई वजूद नहीं है। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का मुकाबला कांग्रेस पार्टी से होना है। हिमाचल विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा, कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी भी सक्रिय है। प्रतिदिन प्रदेश में लोग आम आदमी पार्टी का दामन थाम रहे हैं।

छह अप्रैल को मंडी में होने वाली केजरीवाल की रैली को लेकर आम आदमी पार्टी तैयारियों में जुटी है। इसमें कई नेताओं को पार्टी में शामिल किए जाने का दावा किया जा रहा है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कुमार कश्यप का कहना है कि विधानसभा चुनाव को लेकर मंत्री, विधायक फील्ड में है। आम आदमी पार्टी का हिमाचल में कोई जनाधार नहीं है। वहीं कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि कांग्रेस का मुकाबला भाजपा से होना है। हिमाचल में आम आदमी पार्टी के पैर टिकने वाले नहीं है। आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अनूप केसरी का कहना है कि भाजपा और कांग्रेस के नेता बौखलाएं हुए हैं। जनता ईमानदार पार्टी में लाना चाहती है।

पूर्व ज्वाइंट सेक्रेटरी ने थामा आप का दामन
कांगड़ा के नगरोटा की रहने वाली पूर्व ज्वाइंट सेक्रेटरी कुसुम भारद्वाज ने शुक्रवार को दिल्ली में आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। भारद्वाज भारत सरकार के कई बड़े मंत्रालय वित्त, टेक्सटाइल, वाणिज्य मेें बड़ी जिम्मेदारियों को संभाला चुकी हैं।