- मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस अमृता पांडेय की अचानक हुई मौत, ऐसे लटकी मिली लाश - April 29, 2024
- दूसरी मंजिल से बस गिरने वाला था बच्चा, नीचे चादर खोले खड़े रहे लोग; तभी हो गया ‘चमत्कार’ - April 29, 2024
- भारत का पहला अरबपति, जो चलती गाड़ियों पर कब्ज़ा कर लेता था, अपनी कंजूसी के लिए बदनाम था। - April 29, 2024
नई दिल्ली। पंजाब में कांग्रेस पार्टी की ओर से कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के बाद राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बदलाव की अटकले हैं। इस बीच राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और सीएम अशोक गहलोत से लंबे समय से मतभेद रखने वाले सचिन पायलट ने शुक्रवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात की है।
तीनों नेताओं के बीच यह एक सप्ताह के बीच दूसरी मुलाकात है। सूत्रों का यह भी कहना है कि गुजरात जैसे किसी चुनावी राज्य में पायलट को संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। पायलट की दिल्ली दरबार में एक सप्ताह के भीतर दो बार हाजिरी से उन अटकलों को भी बल मिला है, जिनमें कहा जा रहा है कि गुजरात और छत्तीसगढ़ में भी नेतृत्व परिवर्तन हो सकता है।
सचिन पायलट पिछले साल से ही अशोक गहलोत से नाराज हैं और बगावत का बिगुल फूंक चुके हैं। उनका बीजेपी में जाना लगभग तय माना जा रहा था। हालांकि, आखिरी समय में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने उन्हें मना लिया था। हालांकि, सचिन पायलट गुट से उस समय जो वादे किए गए थे, उन्हें अब तक पूरा नहीं किया गया है।