‘सैफ अली खान को मेरी जैसी औरत नहीं चाहिए, उसे तो कुछ और ही…..’, करीना कपूर ने पति को लेकर ये क्या कहा?

'Saif Ali Khan doesn't want a woman like me, he wants something else...', what did Kareena Kapoor say about her husband?
इस खबर को शेयर करें

Kareena Kapoor and Saif Ali Khan: करीना कपूर ने ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में साइज जीरो हीरोइन की शुरुआत की थी। करीना को देखने के बाद से हर लड़की के मन में चाह जगी थी कि उनका भी करीना की तरह जीरो फिगर हो। लेकिन क्या आपको पता हैं कि करीना कपूर के पति सैफ अली खान को अपनी पत्नी का जीरो फिगर बिल्कुल पसंद नहीं है।

सैफ अली खान के बारे में करीना ने कही थी ऐसी बात
करीना कपूर खान ने एक बार चैट श वोग बीएफएफ में इस बात का खुलासा किया था कि उनके पति सैफ अली खान को जीरो फिगर या फिर स्लिम फिगर की महिलाएं बिल्कुल पसंद नहीं हैं। करीना कपूर ने कहा था कि सैफ अली खान को टिपिकल इंडियन ‘कामसूत्र’ जैसी महिलाएं पसंद हैं।

‘मेरे पति को जीरो फिगर महिलाएं पसंद नहीं’
चैट शो में करीना कपूर खान से पूछा गया था कि उनके पति सफ अली खान को किस तरह की महिलाएं पसंद हैं। इस सवाल का जवाब देते हुए करीना ने कहा था- मेरे पति को जीरो फिगर की महिलाएं बिलक्कुल पसंद नहीं हैं। उन्हें ऐसी फिगर वाली महिलाओं से चिढ़ होती है। उन्हें तो गोल मटोल और कर्वी ‘कामसूत्र’ जैसी महिलाएं पसंद हैं।

साल 2012 में हुई थी सैफ और करीना की शादी
आपको बता दें कि करीना कपूर ने 5 साल तक सैफ अली खान को डेट करने के बाद साल 2012 में उनसे शादी कर ली थी। सैफ अली खान पत्नी करीना कपूर से 10 साल बड़े हैं। कपल इस समय 2 बेटों , तैमूर और जेह के पैरेंट्स हैं और एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। करीना कपूर से पहले सैफ अली खान ने बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता सिंह से शादी की थी। हालांकि बाद में दोनों का तलाक हो गया था।