हरियाणा में दो पुलिसकर्मियों को रिश्वत लेते पकड़ा गया रंगे हाथ

Two policemen caught red handed taking bribe in Haryana
Two policemen caught red handed taking bribe in Haryana
इस खबर को शेयर करें

पंचकुला: हरियाणा के पंचकूला में एक बाइक लूट मामले में कथित रूप से 50,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में भ्रष्टाचार निरोधक शाखा की टीम ने दो पुलिसकर्मियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी है। गिरफ्तार पुलिसकर्मियों की पहचान सहायक उपनिरीक्षक नीरज कुमार और हेड कांस्टेबल दर्शन सिंह के रूप में हुई है।

करनाल विजिलेंस टीम ने गिरफ्तार किया
आरोपित को इंस्पेक्टर चरण सिंह के नेतृत्व में करनाल विजिलेंस टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आगे बताया कि घूस लेते गिरफ्तार किए गए आरोपित पंचकूला के सेक्टर 15 थाने में तैनात हैं। अधिकारियों ने कहा कि दोनों आरोपित पुलिसकर्मियों को रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने आरोपित से रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली है और इसी मामले में अंबाला के सब इंस्पेक्टर के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच चल रही है।