यूपी में बारिश से बदला मौसम, गिरा तापमान, लोगों को गर्मी से राहत मिली

Weather changed due to rain in UP, temperature dropped, people got relief from heat
Weather changed due to rain in UP, temperature dropped, people got relief from heat
इस खबर को शेयर करें

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते बीते दो दिनों में कई जिलों में भारी बारिश देखने को मिली। अचानक मौसम बदल जाने से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है। कल रविवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश हुई, जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। आज भी कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए हुए है। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी।

बता दें कि अप्रैल महीने की शुरुआत से ही तापमान में काफी बढ़ोतरी हो गई थी। तेज धूप और गर्मी ने लोगों को परेशान किया हुआ था। इसी बीच शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और ठंडी हवाएं चलने लगी। कई इलाकों में तेज तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई। कई जिलों में बदले गरजे। रविवार को भी भारी बारिश हुई और मुरादाबाद में 9.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह धूप निकली थी लेकिन कुछ समय बाद ही बादल छाने लगे। दस बजे तक घने बादल होने से अंधेरा जैसा वातावरण बन गया और फिर झमाझम बारिश हुई। करीब एक घंटे तक तेज बारिश के बाद फिर रुक-रुक कर बारिश होती रही। शाम तक बादल और बूंदाबांदी जैसा ही वातावरण था। रविवार को बारिश 9.8 मिलीमीटर हुई है। इसकी वजह से तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह वातावरण में नमी 43 फीसदी थी और शाम को 58 फीसदी दर्ज की गई। हवा की गति सुबह पूरब से पश्चिम दिशा में पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटा रही और शाम को पश्चिम से पूरब दिशा में पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। आज सोमवार को भी कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है।