सिंदूरदान के बाद किस बात पर भड़की दुल्‍हन? दूल्‍हे को किया रिजेक्‍ट; लौटा दी बारात

Why did the bride get angry after donating vermilion? The groom was rejected; returned the wedding procession
Why did the bride get angry after donating vermilion? The groom was rejected; returned the wedding procession
इस खबर को शेयर करें

सोनभद्र. Bride and Groom: सोनभद्र के कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव में दिव्यांग दूल्हे को देखकर दुल्हन ने जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों की तरफ से जमकर हंगामा हुआ। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराया। बिना दुल्हन के ही बरात लौट गई।

ग्राम पंचायत धनौरा में गुरुवार की रात चंदौली जिले के देवदत्तापुर गांव से बरात आई थी। रात में शादी की सभी रस्मों को पूरा कर लिया गया। भोर में सिंदूरदान के उपरांत जैसे ही दुल्हन ने दूल्हे का पैर स्पर्श किया, दूल्हे के पैर की अंगुलियों से दिव्यांग लगा। यह देख दुल्हन ने दूल्हे को रिजेक्ट कर दिया।

दूल्हे की हरकत से साथ शादी करने से किया मना

वहीं जौनपुर के कुछमुछ गांव में गुरुवार की रात आयी बरात बिन दुल्हन के लौट गयी। दूल्हे के रवैये से नाराज दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। वाराणसी के सिंधौरा से बरात आयी हुई थी। महिलाओं के मजाक करने पर दुल्हा स्टेज से दूर जाकर बैठ गया।