आवारा कुत्ते के साथ कुकर्म कर भागा युवक, बेड पर बिखरे मिले महिलाओं के अंडरगारमेंट्स

Young man ran away after misbehaving with a stray dog, undergarments of women found scattered on the bed
Young man ran away after misbehaving with a stray dog, undergarments of women found scattered on the bed
इस खबर को शेयर करें

तमिलनाडु के सलेम जिले में 30 साल के एक युवक पर आवारा कुत्ते के साथ दुराचार करने का आरोप लगा है। आरोपी युवक फरार है और पुलिस उसकी तलाश में है। आरोपी युवक की पहचान दुराई के तौर पर हुई है। एनिमल राइट्स एक्टिविस्ट की तरफ से शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दुराई के खिलाफ केस दर्ज किया है। एनिमल राइट्स एक्टिविस्ट के मुताबिक स्थानीय लोगों ने उन्हें बताया कि एक शख्स ने आवारा कुत्ते के साथ कुकर्म किया है और वो कुत्ता बेहोश हालत में पड़ा है। कुत्ते को तुरंत जानवरों के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक जब वो दुराई के घर पहुंचे तो वो वहां मौजूद नहीं था। पुलिस को उसके घर से महिलाओं के अंडरगारर्मेंट्स बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक उसके बिस्तर पर महिलाओं को अंडरगार्मेंट्स बिखरे पड़े थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक पिछले कई दिनों से महिलाओं के अंडरगारर्मेंट्स गायब हो रहे थे। लोगों का कहना है कि महिलाएं जो अंडरगार्मेंट्स धोकर सुखाने के लिए बाहर डालती थी वो गायब हो जाते थे। लोगों को समझ ही नहीं आ रहा था कि आखिर ये कैसे और क्यों रहा है।

आरोप है कि दुराई ही महिलाओं के अंडरगारर्मेंट्स चुराता था और फिर उनके साथ अपनी फैंटेसी पूरी किया करता था। पुलिस दुराई की तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है। पुलिस ये भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दुराई का पहले भी कोई क्रिमिनल रिकार्ड रहा है या नहीं।