- संभलकर! शरीर में न होने दें विटामिन D की कमी, इस गंभीर बीमारी के शिकार हो सकते हैं आप - April 28, 2024
- ‘गरीबों के पसीने की बदबू आती है’, तेजस्वी ने नाक पर रखा रुमाल तो भाजपा ने कसा तंज - April 28, 2024
- Chanakya Niti: इन 4 लोगों से नाराज रहती है धन की देवी, साथ नहीं छोड़ती पैसों की तंगी! - April 28, 2024
नई दिल्ली: दिल्ली के होटल में एक शादीशुदा युवक ने प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला नरेला का मंगलवार का है। दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद युवक ने खुद को भी गोली मारी ली।
पहले प्रेमिका, फिर खुद पर चलाई गोली
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि होटल के कर्मचारी के मुताबिक, 38 साल का आरोपी प्रवीण उर्फ सीटू और उसकी 39 साल की प्रेमिका दोनों साथ में होटल आए थे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी नोकझोंक हुई। इसके चलते गुस्से में प्रवीण ने प्रेमिका के सीने में गोली मार दी।
बाद में खुद के सिर पर भी गोली चला ली। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। वहीं आरोपी का इलाज चल रहा है।
बच्चों संग गांव में रहती है आरोपी की पत्नी
पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रवीण की सुशीला नाम की पत्नी है, जो अपने बच्चों के साथ गांव में रहती है। यह पहला केस नहीं है जब आरोपी ने किसी को गोली मारी है। इसके पहले 21 सितंबर को उसने गौरव नाम के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, लेकिन बाद में जमानत के बाद वह जेल से बाहर आ गया था।
दिल्ली पुलिस ने दिल दहला देने वाले हत्याकांड का खुलासा किया था। 18 मई यानी करीब 6 महीने पहले लिव इन पार्टनर आफताब ने अपनी 26 साल की प्रेमिका श्रद्धा की बेरहमी से हत्या कर दी थी। उसके शव को आरी से काटा। नया फ्रिज लाया ताकि टुकड़े उसमें रख सके और बदबू दबाने के लिए अगरबत्ती सुलगाता था।
आजमगढ़ में श्रद्धा जैसा हत्याकांड हुआ। यहां शारजाह से आकर प्रेमी ने प्रेमिका को 5 टुकड़ों में काटा था। फिर शव को कुएं में फेंक दिया था। सिर को 6 किमी दूर फेंका। पुलिस ने आरोपी को घटना के 6 दिन बाद एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया। घटना अहिरौला थाने के पट्टी गांव की है।
उन्नाव में दलित छात्रा के प्रेमी ने ही दरिंदगी के बाद उसकी हत्या कर दी थी। दोनों का करीब 2 साल से अफेयर चल रहा था। आरोपी छात्रा के घर पहले भी आता-जाता रहा है। इस वारदात से पहले भी दोनों की चैट पर बातचीत हुई थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने खुद पुलिस के सामने यह सब कबूल किया।