दो लड़कियों की मोहब्बत में फंसा प्रेमी, एक से दुष्कर्म में गया जेल, छूटने के बाद दूसरी से करेगा शादी

A lover trapped in the love of two girls, went to jail for raping one, will marry the other after release
A lover trapped in the love of two girls, went to jail for raping one, will marry the other after release
इस खबर को शेयर करें

गोरखपुर। कहते हैं दो नाव पर पैर रखकर सवारी करने वाला व्यक्ति हमेशा मुसीबत में पड़ता है। ऐसा ही एक मामला यूपी के गोरखपुर से सामने आया है। यहां एक युवक दो लड़कियों से शादी का झांसा देकर प्रेम-प्रसंग कर रहा था। युवक ने दोनों से संबंध भी बनाए, लेकिन शादी की बात जब आई तो वह मुकर गया। इसके बाद दोनों लड़कियां थाने पहुंची और एक युवती ने दुष्कर्म का केस दर्ज करा दिया। इसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। जेल से छूटने के बाद वह शादी करेगा। हालांकि इससे पहले दोनों लड़कियां शादी करना चाहती थीं। युवक भी दोनों से शादी करने को तैयार हो गया था। लेकिन कानून के अनुसार एक से ही शादी हो सकती थी। ऐसे में युवक को खुद तय करने का मौका मिला कि वह किससे शादी करेगा और किसके साथ दुष्कर्म के मामले में जेल जाएगा। युवक के चुनाव करने के बाद दूसरी लड़की ने उसके खिलाफ दुष्कर्म और धमकी की तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर उसे जेल भेजवा दिया।

गोरखनाथ इलाके के लच्छीपुर निवासी सतीश ने शादी का झांसा देकर दो लड़कियों को अपने जाल में फंसा लिया था। दोनों लड़कियां जब शादी का दबाव बनाने लगी तब वह उनसे दूरी बनाने का प्रयास करने लगा। लड़कियों ने अपने घरवालों को इस बारे में जानकारी दी। उनके घरवाले भी शादी के लिए तैयार थे। इसके बाद भी सतीश के इनकार पर एक लड़की उसे पकड़कर थाने ले गई और पुलिस को बताया कि लड़के ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाया है और वह उससे शादी करना चाहती है। पुलिस अभी कोई और फैसला लेती, इस बीच दूसरी लड़की भी थाने पहुंच गई। उसने भी वही बात बताई, जो पहली लड़की कह रही थी। इस बीच खुद को पुलिस की कार्रवाई से बचाने के लिए सतीश ने दोनों लड़कियों से शादी की हामी भर दी।

उधर, दोनों लड़कियां भी तैयार हो गईं लेकिन पुलिसवालों ने बताया कि कानून के मुताबिक ऐसा नहीं हो सकता। सतीश किसी एक से ही शादी कर सकता है। हालांकि शर्त यह भी थी कि वह जिससे शादी नहीं करेगा, उसके पास लड़के के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए अर्जी देने का हक होगा। सतीश ने काफी सोच समझकर एक लड़की का चुनाव किया जिसके बाद दूसरी लड़की ने उस पर दुष्कर्म और धमकी की तहरीर दी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ यह भी तय हुआ कि जेल से छूटने के बाद वह दूसरी लड़की से शादी करेगा, ऐसा नहीं करता है तो वह भी उसके खिलाफ केस दर्ज करा सकती है।