माला सिन्हा के साथ हनीमून सीन में धर्मेंद्र की तबीयत खराब, चेहरा हो गया लाल

Dharmendra's health deteriorated during honeymoon scene with Mala Sinha, his face turned red
Dharmendra's health deteriorated during honeymoon scene with Mala Sinha, his face turned red
इस खबर को शेयर करें

माला सिन्हा। एक ऐसी एक्ट्रेस, जिन्होंने 50 के दशक में अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया था। उन्होंने हिंदी के साथ बंगाली और नेपाली फिल्मों में भी काम किया। उन्होंने रीजनल सिनेमा से अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन देखते ही देखते अपनी मेहनत के दम पर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हो गईं। उन्होंने 50 से लेकर 60 और 70 के दशक में भी राज किया। गुरु दत्त की ‘प्यासा’ से उन्हें पहचान मिली तो यश चोपड़ा की ‘धूल का फूल’ ने सफलता दिलाई। उन्हें ‘डेयरिंग डीवा’ भी कहा जाता था।

आज ही खरीदें कपिवा हेयर केयर जूस, बालों का झड़ना होगा बंद

माला सिन्हा ने अपने करियर में किशोर कुमार से लेकर देव आनंद, राज कुमार, मनोज कुमार, राजेश खन्ना, उत्तम कुमार, राजेंद्र कुमार और बिस्वजीत सहित तमान जाने-माने एक्टर्स संग काम किया, लेकिन धर्मेंद्र संग ‘अनपढ़’ मूवी से जुड़े उनके एक किस्से की आज भी चर्चा होती है। ‘ये उन दिनों की बात है’ नाम की किताब में इसका जिक्र किया गया है।

धर्मेंद्र और माला सिन्हा ने पहली बार ‘अनपढ़’ फिल्म में साथ काम किया था। धर्मेंद उस समय इंडस्ट्री में नए-नए आए थे। उनकी पहली फिल्म फ्लॉप रही थी। इस वजह से जब वो ‘अनपढ़’ मूवी की शूटिंग कर रहे थे, तब काफी नर्वस थे। माला सिन्हा संग सुहागरात के रोमांटिक सीन ने उन्हें और भी नर्वस बना दिया था। उनके हाथ-पांव ढीले हो गए थे, लेकिन माला सिन्हा ने उनकी काफी मदद की थी। उन्हें माला का चेहरा थामना था, लेकिन वो शर्म से लाल हुए जा रहे थे और सही शॉट नहीं दे पा रहे थे। तब उन्होंने धर्मेंद्र की परेशानी समझ ली और बहुत नम्रता से उनका हाथ थामा और अपने गालों पर रख दिया। उनकी नर्वसनेस को दूर करने के लिए उन्होंने कहा, ‘टेंशन मत लो। ये मान लो कि मैं तुम्हारी प्रेमिका हूं, माला सिन्हा नहीं।’ इसने काम कर दिया और शूटिंग पूरी हो गई।

शर्म से लाल पड़ गए थे धर्मेंद्र
माला सिन्हा ने भी धर्मेंद्र को बहुत हैंडसम बताया था। उन्होंने एक बार कहा था कि उनका पहला शॉट सुहागरात का था और धर्मेंद्र शर्म से लाल पड़ गए थे। 3-4 टेक के बाद वो सही शॉट दे पाए थे। बता दें कि इसके बाद दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया था।

‘अनपढ़’ फिल्म 1962 में रिलीज हुई थी। इसमें धर्मेंद्र और माला सिन्हा के अलावा बलराज साहनी और शशिकला भी थे। एक्ट्रेस बिंदू भी एक गाने में नजर आई थीं। फिल्म सुपरहिट रही थी।

नेपाली एक्टर से की थी शादी
माला सिन्हा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने नेपाली एक्टर Chidambar Prasad Lohani से शादी की थी। दोनों की मुलाकात एक फिल्म के सेट पर हुई थी। दोनों की एक बेटी है, प्रतिभा सिन्हा। वो भी एक्ट्रेस रही हैं।