डिंपल 2.83 लाख वोटों से आगे, मैनपुरी में रिकॉर्ड जीत, खतौली में RLD और रामपुर में BJP की जीत

Dimple leading by 2.83 lakh votes, record win in Mainpuri, RLD in Khatauli and BJP in Rampur
Dimple leading by 2.83 lakh votes, record win in Mainpuri, RLD in Khatauli and BJP in Rampur
इस खबर को शेयर करें

लखनऊ। मैनपुरी लोकसभा और खतौली और रामपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए हुए मतदान की मतगणना गुरुवार की सुबह 8 बजे से शुरू हो गई। शुरुआती रूझान में मैनपुरी से अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव बढ़त बनाए हुए है।

लाइव अपडेट्स-

मुजफ्फरनगर जिले के खतौली विधानसभा सीट पर रालोद प्रत्याशी मदन भैया की जीत बताई जा रही है। हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। रालोद की भाजपा प्रत्याशी विक्रम सैनी की पत्नी राजकुमारी सैनी से टक्कर दी थी। राजकुमारी सैनी यहां दूसरे नंबर पर रही हैं।

-रामपुर में भाजपा प्रत्याशी के आकाश सक्सेना जीत गए हैं। उन्होंने प्रतिद्वंदी सपा के आसिम रजा केा हरा दिया है। हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।

-मैनपुरी में डिंपल यादव को अब तक 608294 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा के रघुराज शाक्य को 324308 वोट मिल चुके हैं। डिंपल यादव भाजपा प्रत्याशी से करीब 283989 वोट से आगे हैं। हालांकि डिंपल यादव की जीत अब लगभग तय मानी जा रही है। अखिलेश यादव डिंपल के साथ जीत का सर्टिफिकेट लेने के लिए सैफई से मैनपुरी के लिए निकल चुके हैं।