उत्तराखंड को मिलने जा रही पहली वंदे भारत, यूपी को भी होगा फायदा, जानिए इसका रूट

First Vande Bharat going to Uttarakhand, UP will also benefit, know its route
First Vande Bharat going to Uttarakhand, UP will also benefit, know its route
इस खबर को शेयर करें

नई दिल्ली: लंबे इंतजार के बाद उत्तराखंड को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express Train) मिलने जा रही है। यह ट्रेन उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) 25 मई को इस ट्रेन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाएंगे। यह उत्तराखंड की पहली, दिल्ली की छठी और देश की 17वीं वंदे भारत ट्रेन होगी। इसके लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है। देश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली से वाराणसी के बीच चलाई गई थी। इसके बाद दिल्ली से कटरा, अंब अदौरा (हिमाचल प्रदेश), भोपाल और अजमेर के लिए इस ट्रेन को शुरू किया गया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) का कहना है कि जून तक लगभग सभी राज्यों को वंदे भारत की सौगात मिल जाएगी। अब तक नॉर्थईस्ट, बिहार, झारखंड, गोवा और पंजाब को वंदे भारत ट्रेन नहीं मिली है। हालांकि न्यू जलपाईगुड़ी से गुवाहाटी और मुंबई से गोवा के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल चल रहा है। जल्दी ही नॉर्थईस्ट और गोवा को भी पहली वंदे भारत एक्सप्रेस मिल सकती हैं।

रेल मंत्रालय के मुताबिक देहरादून-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन का रेगुलर रन 29 मई से होगा। 25 मई को यह ट्रेन देहरादून से दिल्ली के लिए चलेगी। आठ कोच की 22458/22457 देहरादून-आनंद विहार टर्मिनल-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन हफ्ते में छह दिन चलेगी। यह बुधवार को नहीं चलेगी। यह ट्रेन सुबह सात बजे देहरादून से चलेगी और 11.45 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी में यह शाम 5.50 बजे आनंद विहार से खुलेगी और रात 10.35 बजे देहरादून पहुंचेगी। रास्ते में यह ट्रेन हरिद्वार, रुड़की, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ सिटी स्टेशनों पर रुकेगी।

अब तक चल रही वंदे भारत एक्सप्रेस

ट्रेन का नाम कब शुरु हुई स्टॉपेज दूरी समय किराया (AC Chair)
नई दिल्ली-वाराणसी 15 फरवरी, 2019 कानपुर, इलाहाबाद 771 किमी 8 घंटे 1,805 रुपये
नई दिल्ली-कटरा तीन अक्टूबर, 2019 अंबाला कैंट, लुधियाना, जम्मू तवी 655 किमी 8 घंटे 1,545 रुपये
गांधी नगर-मुंबई 30 सितंबर, 2022 अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, वापी, बोरीवली, 520 किमी 6 घंटे 20 मिनट 1,420 रुपये
नई दिल्ली-अंब अदौरा 13 अक्टूबर, 2022 अंबाला, चंडीगढ़, आनंदपुर साहिब 415 किमी 5 घंटे 25 मिनट 1,240 रुपये
मैसूरू-चेन्नई 11 नवंबर, 2022 काटपाडी, बेंगलुरु 497 किमी 6 घंटे 25 मिनट 1,365 रुपये
नागपुर-बिलासपुर 11 दिसंबर, 2022 रायपुर, दुर्ग, गोंदिया 412 किमी 5 घंटे 30 मिनट 1,155 रुपये
हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी 30 दिसंबर, 2022 बोलपुर, माल्दा टाउन, बारसोई 565 किमी 7 घंटे 30 मिनट 1,565 रुपये
सिकंदराबाद-विशाखापट्टनम 15 जनवरी, 2023 वारंगल, खम्मम, विजयवाड़ा, राजमुंद्री 699 किमी 8 घंटे 30 मिनट 1,665 रुपये
मुंबई-सोलापुर 10 फरवरी, 2023 दादर, कल्याण, पुणे, कुर्डुवाडी 455 किमी 6 घंटे 35 मिनट 1,300 रुपये
मुंबई-शिरडी 10 फरवरी, 2023 दादर, ठाणे, नासिक रोड 340 किमी 5 घंटे 25 मिनट 1,840 रुपये
दिल्ली-भोपाल 01 अप्रैल, 2023 आगरा कैंट, ग्वालियर, झांसी 701 किमी 7 घंटे 30 मिनट 1,735 रुपये
सिकंदराबाद-तिरुपति 08 अप्रैल, 2023 नालगोंडा, गुंटूर, ओंगोल, नेल्लोर 661 किमी 8 घंटे 30 मिनट 1,680 रुपये
चेन्नई-कोयंबटूर 08 अप्रैल, 2023 सेलम, इरोड, तिरुपुर 495 किमी 5 घंटे 50 मिनट 1,350 रुपये
दिल्ली-अजमेर 12 अप्रैल, 2023 जयपुर, गुडगांव 429 किमी 5 घंटे 15 मिनट 1,250 रुपये
तिरुवनंतपुरम-कासरगोड 25 अप्रैल, 2023 कोल्लम, कोट्टयम, एर्नाकुलम, त्रिशूर, कोझोकोड 587 किमी 8 घटे 05 मिनट 1,520 रुपये
पुरी-हावड़ा 19 मई, 2023 खड़गपुर, बालासोर, भद्रक, कटक, भुवनेश्वर 502 किमी 6 घंटा 40 मिनट 1,265 रुपये