यहां बेटी के लिए पिता खुद बनवाते हैं लव हट, जब तक ना मिले पसंद का लड़का मिलती है संबंध बनाने की छूट

इस खबर को शेयर करें

दुनिया की अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग परंपरा और रीति-रिवाज निभाए जाते हैं. कंबोडिया में भी एक ऐसा ही अजीबोगरीब रीति-रिवाज निभाया जाता है, जहां पिता अपनी बेटियों के लिए लव हट का निर्माण करवाते हैं. इस दौरान लड़कियों को अपने पति को चुनने की इजाजत होती है. जब तक लड़कियां अपने पसंद का लड़का नहीं चुन लेती, उन्हें अन्य पुरुष के साथ संबंध बनाने की छूट होती है.

इस परंपरा का पालन कंबोडिया की केरुंग समुदाय के लोग करते हैं. जब लड़कियों का मासिक धर्म शुरू हो जाता है तो उनके लिए अलग से झोपड़ियां बना दी जाती हैं, जिन्हें लव-हट कहा जाता है. परिवार वाले लड़की को पति चुनने के लिए लड़कों से संबंध बनाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं.

इस समुदाय की लड़कियों को अन्य पुरुषों से संबंध बनाने में कोई दिक्कत भी नहीं होती है. लड़कियां जिन लड़कों से संबंध बनाती है, उनमें से अगर कोई उन्हें पसंद आ जाए तो इससे बाकी लोग दुखी या जलन महसूस नहीं करते. बल्कि दोनों की शादी करवा दी जाती है और वह हमेशा के लिए पवित्र बंधन में बंध जाते हैं.