अभी अभी: हरियाणा में बड़ा हादसा, ब्लास्ट मे 10 वाहन सतेम 7 लोग…

Just now: Big accident in Haryana, 7 people killed in 10 vehicles in blast
Just now: Big accident in Haryana, 7 people killed in 10 vehicles in blast
इस खबर को शेयर करें

नूंह। हरियाणा के नूंह (मेवात) जिले में बड़ा हादसा हुआ है। पड़ोसी क्षेत्र के गांव बिजासना में बृहस्पतिवार देर रात खनिज कार्यों से जुड़ी एक पहाड़ की चट्टान गिरने से उसके नीचे करीब 7 लोग दब गए।

राहत व बचाव कार्य जारी
जागरण संवाददाता के मुताबिक, पहाड़ की चट्टान गिरने के चलते लोगों के अलावा इसके नीचे 10 से अधिक वाहनों के भी दबे होने की जानकारी प्राप्त हुई है। मलबे में दबे लोगों को बचाने के लिए मौके पर राहत और बचाव का काम जारी है। बावजूद इसके अब तक किसी भी व्यक्ति को बाहर निकाला जा सका है।

दहशत में लोग
वहीं, पहाड़ की चट्टान गिरने के चलते मलबे में दबने वाले अधिकांश लोग फिरोजपुर झिरका के रहने वाले बताए जा रहे हैं। यह सभी व्यक्ति खनन कार्य से जुड़े हुए थे। अचानक हुई हादसे से आसपास मौजूद लोग दहशत में हैं।

ब्लास्ट करने के दौरान हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, फिरोजपुर झिरका उपमंडल से सटे राजस्थान के गांव बिजासना में राजस्थान सरकार सरकार ने लीज धारकों को खनन कार्य के लिए प्लीज आवंटित की हुई हैं। बृहस्पतिवार की देर रात इनमें ब्लास्टिंग के बाद पत्थर निकाला जा रहा था तभी अचानक से पहाड़ की एक बड़ी चट्टान नीचे खनन कार्य कर रहे लोगों के ऊपर आ पड़ी। इस दुर्घटना में चट्टान की तलहटी में कार्य कर रहे हैं लोग इसके नीचे दब गए।

हादसे के शिकार लोग आसपास के रहने वाले
जानकारी यह भी मिली है कि जिस समय यह हादसा हुआ उस समय चार से पांच डंपर तीन पॉपलैंड व 3 अन्य वाहन मौके पर खड़े हुए थे। दुर्घटना की सूचना के उपरांत मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया जिसके बाद लोगों ने राहत और बचाव कार्य तेज करते हुए मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालना शुरू कर दिया।। हादसे के शिकार हुए लोगों में अधिकांश मजदूर फिरोजपुर झिरका उपमंडल के गांव नहारिका व अगोन से गांव के रहने वाले हैं।