हिमाचल में केजरीवाल बोले – मान ने पंजाब में 20 दिन में खत्म कर दिया भ्रष्टाचार, यूजर्स ने ली चुटकी

इस खबर को शेयर करें

नई दिल्ली: पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हिमाचल प्रदेश और गुजरात में भी आम आदमी पार्टी को सत्ता में लाना चाहते हैं। इसी क्रम में उन्होंने हाल में ही गुजरात में तिरंगा गौरव यात्रा निकाली थी और उसके बाद वह हिमाचल प्रदेश पहुंचे थे। पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ हिमाचल पहुंचे केजरीवाल ने कहा कि भगवंत मान ने पंजाब में 20 दिन के अंदर भ्रष्टाचार खत्म कर दिया है। उनके इस बयान पर सोशल मीडिया यूजर्स चुटकी लेने लगे।

दरअसल, हिमाचल पहुंचे केजरीवाल ने कहा कि यहां की जनता तंग आ गई है। हमें राजनीति करना नहीं आती, लेकिन हमने दिल्ली और पंजाब में भ्रष्टाचार पूरी तरह से खत्म कर दिया है। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब सरकार ने केवल 20 दिन के भीतर ही पंजाब से भ्रष्टाचार खत्म कर दिया। अगर हम 20 दिन में भ्रष्टाचार को खत्म कर सकते हैं तो इन्होंने 75 साल में क्यों नहीं किया।

यूजर्स की प्रतिक्रियाएं : केजरीवाल के बयान पर यूजर्स का कहना है कि इन्होंने गुजरात में कहा था कि पंजाब में 10 दिन के भीतर भगवंत मान ने भ्रष्टाचार खत्म कर दिया है और जबकि हिमाचल प्रदेश में 20 दिन बता रहे हैं। हर्षवर्धन त्रिपाठी नाम के एक टि्वटर हैंडल से कमेंट किया गया – गुजरात में तो अरविंद केजरीवाल ने बताया था कि भगवंत मान जी ने 10 दिन में ही भ्रष्टाचार कर दिया फिर हिमाचल में 20 दिन में?