- हरियाणा की 8 सीटों के लिए कांग्रेस प्रत्याशी घोषित, मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ कौन? देखें पूरी लिस्ट - April 26, 2024
- मध्यप्रदेश में चुनाव के बीच कांग्रेस में फेरबदल जारी, जिला अध्यक्ष समेत कई नेता हुए BJP में शामिल - April 26, 2024
- भोपाल, इंदौर समेत कई जिलों में आज ओले-बारिश का अनुमान, 42 डिग्री पार पहुंचा टेम्प्रेचर - April 26, 2024
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के अपनी पत्नी आयशा मुखर्जी से अलग होने की खबर आते ही भारतीय क्रिकेट प्रशंसक हैरान रह गए। कथित तौर पर इस जोड़े ने शादी के 8 साल बाद तलाक ले लिया है। हालांकि इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि इस जोड़े के अपने रिश्ते को खत्म करने के फैसले के पीछे क्या कारण है। अब शिखर धवन के एक करीबी ने इस मामले पर प्रकाश डाला है।
एक हिंदी अखबार से से बात करते हुए, भारतीय क्रिकेटर के करीबी ने खुलासा किया कि धवन की अपनी पत्नी के साथ संबंधों के बीच गिरावट इस जनवरी से शुरू हुई। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 7-8 महीनों से दोनों की शादी में खटास आ रही थी। उस व्यक्ति ने नाम न छापने की शर्त पर यह भी कहा कि आयशा के तलाक मांगने से पहले धवन शादी को बरकरार रखने की कोशिश कर रहे थे। कहा जाता है कि आयशा की इच्छा जानने के बाद धवन शादी खत्म करने के लिए तैयार हो गए। हालांकि इसके पीछे वजह क्या थी इसके बारे में उस करीबी ने कहा कि, इसकी जानकारी उसके पास भी नहीं है।
भले ही यह जोड़ा अब अलग हो गया है, लेकिन धवन कथित तौर पर आयशा के साथ स्वस्थ संबंध बनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, हालांकि उन्होंने कथित तौर पर सोशल मीडिया से कई तस्वीरें और वीडियो हटा दिए हैं जिनमें उनकी पत्नी को दिखाया गया है। आयशा और शिखर सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे के संपर्क में थे। एंग्लो-इंडियन आयशा की धवन के साथ शादी के बंधन में बंधने से पहले दो बेटियाँ थीं। भारतीय क्रिकेटर धवन का परिवार कथित तौर पर इस रिश्ते के खिलाफ था लेकिन धवन ने आयशा से शादी करने की ठानी। वहीं एक तरफ जहां धवन की निजी जिंदगी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा तो वहीं दूसरी तरफ उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2021 के लिए भी टीम इंडिया में जगह नहीं दी गई।