- मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस अमृता पांडेय की अचानक हुई मौत, ऐसे लटकी मिली लाश - April 29, 2024
- दूसरी मंजिल से बस गिरने वाला था बच्चा, नीचे चादर खोले खड़े रहे लोग; तभी हो गया ‘चमत्कार’ - April 29, 2024
- भारत का पहला अरबपति, जो चलती गाड़ियों पर कब्ज़ा कर लेता था, अपनी कंजूसी के लिए बदनाम था। - April 29, 2024
नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। MI vs KKR IPL 2022 Live Score: इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के 56वें मैच में मुंबई इंडियंस का मुकाबला कोलकाता नाइटराइडर्स के साथ मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में हो रहा है। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टास जीतकर कोलकाता के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।
मुंबई में एक जबकि कोलकाता में 5 बदलाव
मुंबई की टीम एक बदलाव के साथ मैदान पर उतरी। सूर्यकुमार यादव चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए और उनकी जगह पर रमनदीप सिंह को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। वहीं कोलकाता की टीम में इस मैच के लिए कुल पांच बदलाव किए गए। अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, शेल्डन जैक्सन, पैट कमिंस और वरुण चक्रवर्ती को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया।
कोलकाता की प्लेइंग इलेवन
अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, रिंकु सिंह, शेल्डन जैक्सन (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, पैट कमिंस, वरुण चक्रवर्ती।
इन दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए मैचों में मुंबई ने 22 और केकेआर ने आठ मैच जीते हैं। मुंबई अपने इस रिकार्ड को अधिक बेहतर करने का प्रयास करेगी। मुंबई के लिए अच्छी बात यह है कि उसके दोनों सलामी बल्लेबाजों कप्तान रोहित शर्मा और इशान किशन ने टाइटंस के खिलाफ टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। केकेआर के खिलाफ वे अपनी अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने की कोशिश करेंगे। मुंबई के बल्लेबाज रोहित, किशन और सूर्यकुमार यादव जहां पावरप्ले का अच्छी तरह से उपयोग करने में माहिर हैं।
नए कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुआई में केकेआर को शनिवार को लखनऊ से बड़ी हार झेलनी पड़ी। उसके 11 मैचों में आठ अंक हैं। वह बाकी बचे तीन मैच में अधिकतम 14 अंक तक पहुंच सकती हैं, लेकिन इससे भी उसकी चौथे स्थान पर रहने की गारंटी नहीं दी जा सकती। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद दोनों टीम यहां डीवाई पाटिल स्टेडियम में एक-दूसरे को कड़ी चुनौती देने की कोशिश करेंगी। दोनों टीमों की निगाहें अब अपने अभियान का सकारात्मक अंत करने पर टिकी रहेंगी।