चाचा की इज्जत सिर्फ चुनाव तक सीमित न हो, डिप्टी सीएम केशव का अखिलेश यादव पर तंज

Uncle's respect should not be limited to elections only, Deputy CM Keshav's taunt on Akhilesh Yadav
Uncle's respect should not be limited to elections only, Deputy CM Keshav's taunt on Akhilesh Yadav
इस खबर को शेयर करें

प्रयागराज. मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के पूर्व सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा चाचा शिवपाल यादव के पैर छूने पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि चाचा का सम्मान सिर्फ चुनाव तक ही सीमित ना रहे। हमारे भारतीय संस्कार हैं कि बड़ों का आदर और सम्मान करें, लेकिन यह चुनावी नहीं होना चाहिए। संवाददाताओं से बातचीत में केशव ने कहा कि अगर अखिलेश यादव अपने चाचा का चरण वंदन मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव की घोषणा से पहले करते तो ज्यादा अच्छा होता।

खैर, उन्होंने अपने चाचा का सम्मान किया, उसमें हमें कोई आपत्ति नहीं है। वह आगे उनका सम्मान करें या अपमान, यह उनका विषय है। वैसे भी शिवपाल यादव और अखिलेश यादव हमारी पार्टी के नहीं हैं। वह समाजवादी पार्टी के थे, हैं और आगे भी रहेेंगे।

अच्छा यही है कि भाजपा से इन्हें डर लगता है, क्योंकि भाजपा का समर्थन लगातार बढ़ रहा है। आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा चुनाव जीतने के बाद हम मैनपुरी लोकसभा सीट भी जीतने जा रहे हैं। बीते कुछ चुनाव में सपा की भाषा का जनता जवाब दे रही है। इसी वजह से आज उनके परिवार का कोई भी सदस्य लोकसभा का सदस्य नहीं है। एक अन्य सवाल के जवाब में केशव ने माफिया अतीक अहमद पर की जा रही कार्रवाई को लेकर कहा कि जैसी करनी, वैसी भरनी। आम आदमी पार्टी के मंत्री सत्येंद्र जैन के वायरल वीडियो पर केशव ने कहा कि आम आदमी पार्टी का नाम अब पाप पार्टी होना चाहिए।

इसके पूर्व प्रयागराज आगमन पर केशव प्रसाद मौर्य का एयरपोर्ट पर भाजपाइयों ने स्वागत किया। सर्किट हाउस आने के बाद उन्होंने आम लोगों की समस्याएं भी सुनीं। अफसरों से लोगों की समस्याओं का तत्काल निस्तारण का निर्देश उन्होंने दिया। इस अवसर पर सांसद केशरी देवी पटेल, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, दीपक पटेल, अवधेश चंद्र गुप्ता, गणेश केशरवानी, राजेश केशरवानी, पवन श्रीवास्तव, विवेक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।