- इंदौर से महाराष्ट्र जा रही बस अचानक रिवर्स होकर 100 फीट गहरी खाई में गिरी, 20 यात्री घायल - April 27, 2024
- मध्यप्रदेश में अगले 4 घंटे में तूफानी बारिश का ऑरेंज-यलो अलर्ट जारी, जानें आपके शहर का हाल - April 27, 2024
- देश की जनता ने नफरत की राजनीति को नकारा, बेहद मजबूत स्थिति में कांग्रेस: कमलनाथ - April 27, 2024
शिमला: हिमाचल प्रदेश में 21 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 22 और 23 फरवरी को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर व कांगड़ा के कई क्षेत्रों में अंधड़ का येलो अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।
ऊना में अधिकतम तापमान 26.3, बिलासपुर 24.0, हमीरपुर 23.8, सुंदरनगर 23.3, धर्मशाला 22.8, कांगड़ा 22.4, सोलन 21.8, चंबा-भुंतर 21.0, शिमला 14.2, डलहौजी 8.8, कल्पा 8.5 और केलांग में 0.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। शुक्रवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 7.9, कल्पा माइनस 3.0, मनाली 0.4, कुफरी 0.9, सुंदरनगर 2.9, डलहौजी 3.3, शिमला 3.8 और धर्मशाला में 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।