बिहार के औरंगाबाद में बड़ा हादसा, नदी में नहाने गई 4 लड़कियां डूबीं; 2 के मिले शव

इस खबर को शेयर करें

बिहार के औरंगाबाद जिले के गोह प्रखंड के उपहारा थाना क्षेत्र के हमीदनगर गांव में पुनपुन नदी में नहाने गई चार लड़कियां डूब गई है। साथ ही उन्हें बचाने के लिए नदी में कूदे शंकर ठाकुर भी डूब गए। ग्रामीणों द्वारा नदी से दो लड़कियों का शव बरामद कर लिया गया है और अन्य की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार नदी से गनौरी भगत की पुत्री मनीषा कुमारी, बखोरी विश्वकर्मा की पुत्री निधि कुमारी (15 वर्ष) का शव बरामद कर लिया गया है। वहीं विजय भगत की पुत्री काजल कुमारी (12 वर्ष), हरिद्वार भगत की पुत्री छोटी कुमारी (12 वर्ष) की तलाश जारी है। मौके पर उपहारा पुलिस पहुंची है। इस हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई।