यूपी में दूल्हा बा: ‘का बा’ फेम सिंगर नेहा सिंह राठौर ने यूपी को बनाया ससुराल

Dulha Baa in UP: 'Ka Baa' fame singer Neha Singh Rathore made UP her in-laws
Dulha Baa in UP: 'Ka Baa' fame singer Neha Singh Rathore made UP her in-laws
इस खबर को शेयर करें

लखनऊ। यूपी और बिहार विधानसभा चुनाव में अपने गानों के माध्यम से फेमस हुईं सिंगर नेहा सिंह राठौर ने शादी रचा ली। यूपी में का बा… गाने से हडकंप मचाने वाली नेहा सिंह यूपी की बहू बन गई। नेहा ने 21 जून को अबेंडकरनगर के रहने वाले हिमांशु सिंह से शादी की है। नेहा और हिमांशु की शादी लखनऊ के नीलांश थीम पार्क में हुई। शादी सादगी के साथ संपन्न हुई। शादी की कुछ फोटो सामने आ रही हैं।

नेहा सिंह राठौर पहले बिहार और फिर यूपी विधानसभा में तब चर्चा में आई थी जब उन्होंने बिहार में का बा और फिर यूपी में का बा गाना गाकर धूम मचा दी थी। नेहा ने अपने गानों के जरिए पहले नीतीश कुमार और फिर योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोला था। इस दौरान नेहा सिंह राठौर को गाने के जरिए जवाब दिया था मैथिली ठाकुर ने जो खुद एक लोक गायिका हैं। नेहा के का बा के जवाब में मैथिली का ई बा काफी चर्चित हुआ था। दोनों की सुरीली जुगलबंदी मीडिया में खूब छाई रहती थी। इसके अलावा छात्र और छात्रों के साथ हो रही अन्याय पर भी गीत गाए हैं।

खासबात ये है कि नेहा सिंह राठौर अब यूपी की ही बहू बन गई है। नेहा अपनी शादी में खूबसूरत साड़ी पहने नजर आई। इस दौरान उनके परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त शादी में शामिल हुए। बताया जा रहा है कि नेहा सिंह राठौर अपनी शादी तामझाम से दूर रखना चाहती थी इसलिए शादी लखनऊ में रखी गई।