- मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस अमृता पांडेय की अचानक हुई मौत, ऐसे लटकी मिली लाश - April 29, 2024
- दूसरी मंजिल से बस गिरने वाला था बच्चा, नीचे चादर खोले खड़े रहे लोग; तभी हो गया ‘चमत्कार’ - April 29, 2024
- भारत का पहला अरबपति, जो चलती गाड़ियों पर कब्ज़ा कर लेता था, अपनी कंजूसी के लिए बदनाम था। - April 29, 2024
लखनऊ। चुनावी तैयारी में जुटी भाजपा ने सबको लुभाने की योजना बनाई है। हालांकि पार्टी अपना सबसे ज्यादा ध्यान युवाओं पर केंद्रित करेगी। हर 18 साल वाले पर पार्टी की नजर है। उन्हें वोटर बनाया जाएगा। पार्टी से भी जोड़ेंगे। प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में युवाओं को लेकर विशेष अभियान चलेगा। दो विधानसभा क्षेत्रों को जोड़कर युवा सम्मेलन होंगे। युवा सम्मान कार्यक्रमों से लेकर पार्टी यूथ कॉन्क्लेव तक करेगी।
भाजपा को केंद्र और राज्य में सत्ता की सीढियां चढ़ाने में युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। 2014 के लोकसभा चुनाव में युवाओं ने सिर्फ भाजपा को वोट ही नहीं दिया, पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने में खास भूमिका भी निभाई। भगवा खेमे को यूपी की सत्ता में लाने में भी युवा मतदाताओं की महती भूमिका रही। अब पार्टी फिर युवाओं के सहारे चुनावी वैतरणी पार करना चाहती है। प्रदेश में युवाओं को पार्टी की तरफ आकर्षित करने का जिम्मा यूथ आइकॉन माने जाने वाले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को सौप गया है।
अमित शाह बनाएंगे नए सदस्य
प्रदेश के चुनाव में पार्टी की यूथ विंग यानि युवा मोर्चा की भूमिका प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने बखूबी समझा दी है। अगले सौ दिन का रोडमैप समझाते हुए हर मोर्चा पदाधिकारी को कम से कम 20 नए सदस्य बनाने का जिम्मा सौंपा गया है। ऐसे में मोर्चा के प्रदेश से बूथ स्तर तक के करीब 50 हजार पदाधिकारी 10 लाख से अधिक नए सदस्य बनाएंगे। पार्टी ने इस बार डेढ़ करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए नवंबर से सदस्यता अभियान शुरू होगा। इस अभियान की शुरुआत केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह यूपी के किसी शक्ति केंद्र से कुछ नए सदस्य बनाकर करेंगे।
भाजपा ने अबकी बार 350 पार का नारा दिया है। सुनील बंसल इसका गणित समझाते हुए कहते हैं कि प्रदेश में करीब 13 करोड़ वोटर हैं। भाजपा के ढाई करोड़ सदस्य हैं। इस बार डेढ़ करोड़ और सदस्य हमने बना लिए तो संख्या चार करोड़ हो जाएगी। इनके बूते हम 300 से अधिक सीटें जीत लेंगे। प्रोफेशनल युवाओं को भी पार्टी अपने साथ जोड़ेगी।