Rakhi Sawant ने की BF आदिल दुर्रानी संग सगाई, हीरे की अंगूठी

इस खबर को शेयर करें

बॉलीवुड की ‘ड्रामा क्वीन’ राखी सावंत (Rakhi Sawant) को सुर्खियों में रहना अच्छे से आता है। इन दिनों वो अपने नए बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अब चर्चा है कि, एक्ट्रेस ने आदिल संग सगाई कर ली है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

पहले ये जान लीजिए कि, राखी सावंत फरवरी 2022 में अपने पति रितेश से अलग हो गई थीं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने फैंस को बताया था कि, उन्हें फिर से प्यार हो गया है। एक्ट्रेस आदिल खान दुर्रानी को डेट कर रही हैं, जो कारों के व्यापारी हैं। अब चर्चा है कि, दोनों ने सगाई कर ली है।

अब हमें एक वीडियो मिला है, जिसमें राखी सावंत ने अपनी सगाई की अंगूठी दिखाई है। वीडियो की शुरुआत राखी द्वारा भगवान का शुक्रिया अदा करने होती है। वो कहती हैं कि, यह कोई पब्लिसिटी स्टंट नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी एक विशाल हीरे की अंगूठी भी दिखाई और अपने जीवन के प्यार आदिल को बुलाया। राखी काले रंग के शिमरी गाउन में अपनी अंगूठी दिखाती हुईं बेहद खूबसूरत लग रही थीं। यहां देखें वो वीडियो।

इसके अलावा, राखी सावंत का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो आदिल के साथ एयरपोर्ट पर नजर आ रही हैं। जब पैपराजी ने उनसे सवाल किया कि, वह कहां जा रही हैं? तो इसके जवाब में एक्ट्रेस ने बताया वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ दुबई जा रही हैं।

इससे पहले, एक इंटरव्यू में राखी ने आदिल के बारे में बात की थी और कहा था कि, आदिल को उनके पास भगवान ने भेजा है। बकौल राखी, “मुझे लगता है कि, उन्हें भगवान ने मेरे पास भेजा है। रितेश के साथ ब्रेकअप के बाद, मैं डिप्रेशन में चली गई थी। कुछ अच्छा नहीं लग रहा था। आदिल ने मेरे जीवन में प्रवेश किया और मुझे प्रपोज किया। हमारी पहली मुलाकात को एक महीना हो चुका है। मैं उनसे छह साल बड़ी हूं, सच कहूं, तो मैं तैयार नहीं थी, लेकिन उन्होंने मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर और प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस के उदाहरणों का हवाला देते हुए मुझे समझाया। उनका कहना है कि, वह मुझसे बहुत प्यार करते हैं। मुझे भी उनसे प्यार हो गया है।”

आदिल के बारे में जानकारी देते हुए राखी ने बताया था कि, वो मैसूर से हैं और उनसे मिलने मुंबई आते रहते हैं। राखी ने बताया था, “आदिल मैसूर से हैं, वह मुझसे मिलने मुंबई आते हैं। वह एक व्यापारी हैं। उन्होंने मुझे मैसूर में एक बीएमडब्ल्यू कार गिफ्ट की थी। उन्होंने मुझे वहां बुलाया और मैं चली गई। आदिल, शैली का भाई है। शैली एक शो में दोस्त और बिजनेस पार्टनर हैं। शैली ने आदिल और मेरा परिचय कराया और उन्होंने मेरा नंबर शैली से लिया। इस तरह हमारी बात हुई।”