सिर्फ एक औरत की चक्कर में आपस में लड़ बैठे रोहित-हार्दिक, दुश्मनी में बदल दिया रिश्ता

इस खबर को शेयर करें

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) भारतीय टीम के दो सबसे अहम खिलाड़ी हैं। दोनों ने कई बार एक साथ मिलकर टीम को मुश्किल सिचुएशन से बाहर निकाला है। जिस वजह से सभी फैंस दोनों को भाई जैसा मानते थे। लेकिन इन दिनों दो भाइयों का प्यारा रिश्ता दुश्मनी में बदल गया है। इसका कारण खेल में कोई प्रतिस्पर्धा नहीं बल्कि एक औरत है, जिसने इन दोनों खिलाड़ियों के राम-लक्ष्मण जैसे रिश्ते को दुश्मनी में बदल दिया है।

दरअसल, हम जिस औरत की बात कर रहे हैं वह मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की मालकिन नीता अंबानी (Nita Ambani) हैं, जिन्होंने बीते कुछ सालों में कई बार ऐसा काम किया है। जिससे रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का भाईचारा दुश्मनी में बदल गया है। बता दें कि नीता अंबानी आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस की मालकिन हैं और उन्हीं की वजह से आज हार्दिक और रोहित दोनों अलग-अलग दिशा में जा रहे हैं।

नीता अंबानी ने बढ़ाई रोहित-हार्दिक में दुश्मनी!
फैंस की मानें तो आज के समय रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) में दुश्मनी का कारण नीता अंबानी हैं। चूंकि 2021 आईपीएल सीजन की समाप्ति के बाद जब हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस की कप्तानी मांगी थी।

तब उन्होंने रोहित की कप्तानी में मिल रही लगातार जीत के चलते हार्दिक को टीम से बाहर कर दिया था और अब जब कप्तानी के मामले में रोहित फ्लॉप हो रहे हैं। तो उन्होंने एक बार फिर हार्दिक को मुंबई का हिस्सा बना लिया है और कप्तानी भी सौंप दी है। जिससे दोनों में दुश्मनी चरम सीमा पर पहुंच गई है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अब रोहित और हार्दिक आपस में बात भी नहीं कर रहे हैं।

हार्दिक पांड्या बने मुंबई इंडियंस के कप्तान
हाल ही में मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने अपने सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को कप्तानी सौंप दी है। मालूम हो कि रोहित ने साल 2013 सीजन में मुंबई की कमान संभाली थी और तब से अब तक उन्होंने 5 आईपीएल ट्रॉफी जीती हैं। वह एकमात्र ऐसे कप्तान हैं, जिसने केवल 10 सालों में ही 5 ट्रॉफी जीती हैं।