Rohit Shetty को मिली अपनी 300 करोड़ी मूवी के लिए लेडी सिंघम

Rohit Shetty gets Lady Singham for her 300 crore movie
Rohit Shetty gets Lady Singham for her 300 crore movie
इस खबर को शेयर करें

Rubina Dilaik will work with Rohit Shetty: बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) की विनर रुबीना दिलाइक एक बार फिर से टीवी पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। जल्द ही रुबीना दिलाइक कलर्स टीवी के रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ (Khatron Ke Khiladi 12) का हिस्सा बनने वाली हैं। रुबीना दिलाइक ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ की शूटिंग करने के लिए केपटाउन रवाना हो चुकी हैं। केपटाउन से रुबीना दिलाइक ने अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करना शुरू कर दी हैं। इसी बीच दावा किया जा रहा है कि रुबीना दिलाइक जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम 3 में नजर आ सकती हैं।

दरअसल कुछ समय पहले ही रुबीना दिलाइक ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में रुबीना दिलाइक रोहित शेट्टी के साथ स्लो मोशन में वॉक करती नजर आ रही हैं। वीडियो में रुबीना दिलाइक ऑरेंज कलर के अवतार में पोज दे रही हैं। वहीं रोहित शेट्टी टीवी की इस हसीना को देखकर मुस्कुरा रहे हैं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए रुबीना दिलाइक (Rubina Dilaik) ने लिखा, आ रहे हैं हम…। धमाल मचाने कुछ इस स्टाइल में…। खतरों के खिलाड़ी के इस शानदार थिलिंग और एडवेंटरस सीजन की शूटिंग शुरू हो चुकी है। वीडियो में रुबीना दिलाइक का अंदाज देखकर सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है।

फैंस दावा कर रहे हैं कि रोहित शेट्टी को उनकी अगली लेडी सिंघम मिल गई है। अब ये तो हर कोई जानता है कि रुबीना दिलाइक अपने धाकड़ अंदाज के लिए जाना जाती हैं। वीडियो में रोहित शेट्टी के सामने भी रुबीना दिलाइक का अंदाज बदला नहीं है। हाल ही में रुबीना दिलाइक ने ये दावा कर दिया था कि वो खतरों के खिलाड़ी 12 का विनर बनने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं।

देखें रुबीना दिलाइक और रोहित शेट्टी का वीडियो-
रुबीना दिलाइक ने शो में टिके रहने के लिए अभिनव शुक्ला से भी टिप्स लिए हैं। ऐसे में ये बात साफ हो चुकी है कि खतरों के खिलाड़ी 12 में रुबीना दिलाइक अपना पूरा दमखम दिखाने वाली हैं। ऐसे में आप रुबीना दिलाइक को खतरों के खिलाड़ी 12 में देखने के लिए कितने उत्साहित हैं कमेंट करके जरूर बताएं।