- अभी अभीः सेना पर बडा हमलाः भीषण बम धमाके में 20 जवानों की मौत, मचा हाहाकार - April 27, 2024
- मई में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक: 4 रविवार और 2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 8 दिन कामकाज नहीं होगा - April 27, 2024
- प्राइवेट पार्ट में ठूंस रखा था 70 लाख का सोना, कस्टम वालों को निकालने में छूटे पसीने - April 27, 2024
नई दिल्ली। RRR Box Office Collection Day 2: एसएस राजामौली की मोस्ट अवेटेड फिल्म आरआरआर एक धमाके की तरह बॉक्स ऑफिस पर ब्लास्ट हुई है। फिल्म ने पहले ही दिन हिन्दी सहित अन्य भाषा और वर्ल्ड वाइल्ड कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। दूसरे दिन भी अपने ड्रीम रन के अपनी रफ्तार जारी रखी है, शनिवार को फिल्म लगभग 30 से 35 प्रतिशत ऊपर चली गई। आरआरआर में राम चरण, जूनियर एनटीआर, ओलिविया मॉरिस, आलिया भट्ट, अजय देवगन, एलिसन डूडी, रे स्टीवेन्सन, श्रेया सरण जैसे एक्टर्स हैं।
आरआरआर ने दूसरे दिन भी हिन्दी बेल्ट में 24 से 26 करोड़ का बीच का बिजनेस किया है। जो कि मास बेल्ट के प्रदर्शन के आधार पर थोड़ा अधिक हो सकता है। ये शुरुआती आंकड़े हैं, इनमें बदलाव संभव है। फिल्म ने देश भर में दर्शकों को जोड़ा है – चाहे मल्टिप्लेक्स हों, या सिंगल स्क्रीन, चाहे शहर हो या कस्बा। फिल्म सिनेमाघरों में धुंआधार कमाई कर रही है।
Chetan Hansraj 5 दिन में ही निकले जेल से बाहर, करण कुंद्रा ने…
उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड (सनडे) पर आरआरआर के कलेक्शन में भारी उछाल आएगा, जो अब इसके विशाल कैनवास को देखते हुए कोई बड़ी बात नहीं लगती। एसएस राजामौली ने ‘आरआरआर’ के पहले दिन के कलेक्शन के साथ अपने ही रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
एसएस राजामौली फैक्टर ने इस फिल्म को रिलीज से पहले ही काफी स्पेशल बना दिया है। दर्शकों में इसे लेकर काफी पॉजिटिव माहौल है। पहले दिन का कलेक्शन बताता है कि फिल्म हिन्दी बेल्ट में भी काफी बढ़िया परफॉर्म कर रही है। वहीं गुजरात में भी इसके शोज हाऊसफुल चल रहे हैं, जोकि एक अच्छा संकेत है।
हिन्दी बेल्ट में फिल्म ने दो दिन में 44 करोड़ से अधिक की कमाई की है। आरआरआर के लिए अच्छी खबर ये है कि फिलहाल केजीएफ चैप्टर 2 की रिलीज से पहले इसके सामने कोई बड़ी चुनौती नहीं है। कुल मिलाकर राजामौली की फिल्म को खेलने के लिए खुला मैदान मिला है।