आ गया 2024 का सर्वे, मोदी के खिलाफ विपक्ष को मिलेंगी इतनी सीटें, भाजपाई हैरान

इस खबर को शेयर करें

नई दिल्‍ली: विपक्ष की एकता बैठक के बीच एक अहम सर्वे हुआ है। यह सर्वे टाइम्‍स नाउ नवभारत और ईटीजी ने किया है। इसमें यह जानने की कोशिश की गई कि अगर आज आम चुनाव हों तो किसको कितनी सीटें मिलेंगी। सर्वे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बारे में बड़ी बातें कही गई हैं। इस सर्वे में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्‍व में केंद्र में सरकार बनते दिख रही है। बीजेपी और सहयोगी दलों को सर्वे में 285-325 सीटें दी गई हैं। इसके उलट कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियां (UPA) 111-149 सीटों पर सिमटती दिख रही हैं। विपक्षी दल केंद्र की सत्‍ता से बीजेपी को उखाड़ फेंकना चाहते हैं। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में वे एकजुट होने की कवायद में जुट रहे हैं। हाल में इसे लेकर तमाम विपक्षी दलों ने पटना में बैठक की थी। अगली बैठक बेंगलुरु में होने वाली है। पटना में हुई बैठक के बीच यह सर्वे किया गया।

आज हों चुनाव तो क्‍या होगी स्थित‍ि?

BJP+285-325
INC+111-149
TMC20-22
YSRCP24-25
BJD12-14
BRS9-11
AAP4-7
SP4-8
अन्य18-38

मूड में नहीं द‍िख रहा है बदलाव
सर्वे में एक सैंपल साइज 1 लाख 35 हजार है। यानी सर्वे को तैयार करने में इतने लोगों की प्रतिक्रिया ली गई। इसमें 60 प्रतिशत लोगों की प्रतिक्रिया टेलीफोन से और 40 फीसदी डोर-टू-डोर जाकर ली गईं। यह सर्वे उस वक्‍त भी जारी रहा जब विपक्षी दल पटना में एकजुटता की कवायद में लगे थे। हालांकि, दिलचस्‍प यह है कि लोगों के मूड में इस बात से कोई स्विंग नहीं दिखाई दिया। सर्वे से स्‍पष्‍ट है कि लोगों का भरोसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में बना हुआ है।