राजस्थान में मौसम का अलर्टः गर्मी मिलेगी राहत, इन जिलों में होगी बारिश-यहां देंखे

Weather alert in Rajasthan: There will be relief from heat, there will be rain in these districts - see here
Weather alert in Rajasthan: There will be relief from heat, there will be rain in these districts - see here
इस खबर को शेयर करें

जयपुर: दो दिन पहले सक्रिय हुए एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के कुछ जिलों में सोमवार को बादल छा गए। जयपुर सहित पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में ठंडी हवाएं चली। बादलों की आवाजाही भी रही। इसके बावजूद गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखा दिया। रेगिस्तानी जिले फलोदी में पारा 39.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। ठंडा माने जाने वाले वाले जिले सिरोही में भी पारा 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि तीन दिन पहले आधा दर्जन जिलों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया था। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पारे में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट भी आई है।

आज जयपुर और बीकानेर संभाग में बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार इस बार बादलों में बार बार हल्के पश्चिमी विक्षोभ बन रहे हैं। ऐसे में हर चार पांच दिन बाद प्रदेश के मौसम में अलग अलग रूप देखे जा रहे हैं। रविवार को जयपुर और बीकानेर संभाग के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। उधर तीन दिन बाद 29 और 30 मार्च को भी एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है। हालांकि ये दोनों ही पश्चिमी विक्षोभ कमजोर नजर आ रहे हैं लेकिन प्रदेश के कई जिलों में इनका मामूली असर देखा जाएगा।

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान
फलोदी में 39.6 डिग्री सेल्सियस
सिरोही में 39.0 डिग्री सेल्सियस
बाड़मेर में 38.9 डिग्री सेल्सियस
जोधपुर में 37.8 डिग्री सेल्सियस
डूंगरपुर में 37.5 डिग्री सेल्सियस
जैसलमेर में 37.4 डिग्री सेल्सियस
चित्तौड़गढ़ में 36.8 डिग्री सेल्सियस
पिलानी में 36.7 डिग्री सेल्सियस
कोटा में 36.4 डिग्री सेल्सियस
अजमेर में 36.0 डिग्री सेल्सियस
बीकानेर में 36.3 डिग्री सेल्सियस
फतेहपुर में 36.3 डिग्री सेल्सियस
सिरोही में 36.2 डिग्री सेल्सियस
अंता बारां में 36.1 डिग्री सेल्सियस
चूरू में 35.8 डिग्री सेल्सियस
करौली में 35.7 डिग्री सेल्सियस
जयपुर में 35.7 डिग्री सेल्सियस
डबोक में 35.5 डिग्री सेल्सियस
धौलपुर में 35.2 डिग्री सेल्सियस
गंगानगर में 34.2 डिग्री सेल्सियस
सीकर में 34.0 डिग्री सेल्सियस
अलवर में 33.5 डिग्री सेल्सियस
संगरिया में 33.2 डिग्री सेल्सियस
सवाई माधोपुर में 32.7 डिग्री सेल्सियस
माउंट आबू में 29.5 डिग्री सेल्सियस