90% लोग नहीं जानते ट्रिक! फोन में On करें ये Setting खत्म हो जाएगी Smartphone चोरी और गुम होने की टेंशन

90% people don't know the trick! Turn on this setting in the phone, the tension of smartphone theft and loss will end.
इस खबर को शेयर करें

अब यदि आपका स्मार्टफोन खो जाता है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। क्योंकि Google की इस सर्विस की मदद से आप फोन को ढूंढ सकते हैं। गूगल की फाइंड माई डिवाइस सर्विस का उपयोग करके फोन को सर्च कर सकते हैं। इसके लिए यदि आपके फोन में Google अकाउंट लॉग इन होना चाहिए।

फाइंड माई डिवाइस आपके एंड्रॉयड डिवाइस को ढूंढने, लॉक करने में आपकी मदद कर सकता है। गूगल की गूगल की फाइंड माई डिवाइस सर्विस आपके फोन की लोकेशन को ट्रैक करने में मदद करता है। आइए आपको बताते हैं कि आप Google की इस सर्विस का उपयोग अपने Android डिवाइस का में कैसे कर सकते हैं।

फोन को ढूंढते समय आपके पास होनी चाहिए ये डिटेल

> अपने फोन को Google खाते में लॉग इन करना होगा।

> आप जिस एंड्रॉयड फोन को ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं उसमें लोकेशन सर्विस चालू होनी चाहिए।

> इसमें फाइंड माई डिवाइस सर्विस चालू होनी चाहिए।

> डिवाइस में चार्ज होना चाहिए और यह मोबाइल डेटा या वाईफाई से कनेक्ट होना चाहिए।

> यह Google Play पर भी दिखना चाहिए।

खोए हुए स्मार्टफोन का पता कैसे लगाएं?

खोया हुआ स्मार्टफोन ढूंढने के लिए करें ये काम:

> सबसे पहले आपको अपना ब्राउज़र खोलना होगा और android.com/find पर जाना होगा।

> अब, आपको अपने Google अकाउंट में साइन इन करना होगा।

> मैप पर अब आपको यह जानकारी मिल जाएगी कि आपका डिवाइस कहां है।

> यदि किसी कारण से आपका डिवाइस नहीं मिल पाता है, तो आप कम से कम फोन की लास्ट लोकेशन जान सकते हैं, यदि उपलब्ध हो, तो खोज सकते हैं।

फाइंड माई डिवाइस का उपयोग करके अपने डिवाइस का पता लगाने के बाद आप क्या कर सकते हैं? यहां तीन चीजें हैं जो आप अपने डिवाइस का पता लगाने के बाद कर सकते हैं –

– प्ले साउंड: यह आपके डिवाइस को पांच मिनट तक पूरी मात्रा में बजाएगा, भले ही वह साइलेंट या वाइब्रेट मोड पर हो।

– सिक्योर डिवाइस: यदि आपके पास स्क्रीन लॉक नहीं है तो यह आपके डिवाइस को पिन या पासवर्ड से लॉक कर देगा। आप किसी को अपना डिवाइस वापस करने में मदद करने के लिए लॉक स्क्रीन पर एक मेसेज या नंबर भी जोड़ सकते हैं।

– डिवाइस में से जरूरी फोटोज और डॉक्यूमेंट डिलीट करें: यह आपके डिवाइस पर मौजूद सभी डेटा को परमानेंटली डिलीट कर देगा। यह SD कार्ड को प्रभावित नहीं कर सकता. एक बार जब आप गूगल ऐप को डिलीट कर देंगे, तो फाइंड माई डिवाइस ऐप भी काम करना बंद कर देगा।