भगवंत मान के घर गूंजी किलकारी, बेटी का हुआ जन्म

A loud scream echoed in Bhagwant Maan's house, a daughter was born.
A loud scream echoed in Bhagwant Maan's house, a daughter was born.
इस खबर को शेयर करें

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने एक कन्या को जन्म दिया है। जी हां, बेटी का जन्म मोहाली के एक प्राइवेट अस्पताल में हुआ। बच्ची के जन्म की जानकारी स्वयं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर दी है और लिखा कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

मालूम रहे कि सीएम भगंवत मान ने जुलाई, 2022 में हरियाणा की डॉ. गुरप्रीत कौर से दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी जिनसे तलाक हो चुका है वे विदेश में सैटल हैं। भगवंत मान तीसरी बार पिता बने हैं। इससे पहले उनकी पहली पत्नी इंद्रप्रीत कौर से भी 2 बच्चे हैं जिनका नाम बेटा दिलशान और बेटी सीरत हैं। तलाक के बाद पहली पत्नी बच्चों को लेकर अमेरिका चली गईं थी।

हरियाणा निवासी हैं मान की पत्नी गुरप्रीत कौर
आपको एक बार फिर बता दें कि पड़ोसी राज्य पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी हरियाणा के पिहोवा निवासी हैं। गुरप्रीत कौर ने अंबाला के मुलाना मेडिकल कॉलेज में 2017 में डॉक्टरी की शिक्षा पूर्ण की। 2019 में उनकी मुलाकात भगवंत मान से हुई जब वे संगरूर से लोकसभा सांसद थे।