गर्लफ्रेंड ने इतनी जोर से Kiss किया कि BF के कान का फट गया पर्दा, डॉक्टर्स ने बताई वजह

इस खबर को शेयर करें

चीन में एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को इतनी जोर से किस किया कि वह बहरा हो गया। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, चीनी शख्स को उनकी प्रेमिका करीब 10 मिनट तक चूमती रही। इससे प्रेमी की हालत खराब हो गई और उसे अस्पताल लेकर जाना पड़ा। रिपोर्ट में कहा गया कि गर्लफ्रेंड के साथ लिप-लॉक करने से उस शख्स की सुनने की क्षमता खत्म हो गई। यह घटना 22 अगस्त की है जो अब सामने आई है। यह कपल चीन के पूर्वी झेजियांग प्रांत के वेस्ट लेक में डेट पर गया हुआ था।

कपल एक-दूसरे को किस कर रहे थे तभी अचानक लड़के को अपने कान में तेज दर्द महसूस हुआ। उसने यह समस्या अपनी गर्लफ्रेंड को बताई और कहा कि उसे सुनने में दिक्कत हो रही है। इसके बाद लड़के को अस्पताल ले जाया गया। जांच के दौरान डॉक्टरों को पता चला कि पीड़ित के कान के पर्दे में छेद हो गया है। उन्होंने बताया गया कि पीड़ित शख्स को पूरी तरह ठीक होने में 2 महीने लग सकते हैं। डॉक्टरों ने उसे एंटीबायोटिक्स दी हैं।

डॉक्टरों ने बताया कि आखिर हुआ क्या
डॉक्टरों ने इस घटना को लेकर बताया कि आखिर यह समस्या कैसे हुई। उन्होंने कहा कि बहुत जोर से किस करने पर कान के अंदर हवा के दबाव में तेजी से बदलाव होता है। चुंबन के दौरान पार्टनर के तेज गति से सांस लेने पर कभी-कभी असंतुलन बन जाता है। इसका दबाव सीधे कान पर पड़ता है जिससे पर्दे फटने की आशंका रहती है। इस मामले में भी ऐसा ही हुआ है। हालांकि, पीड़ित शख्स के बहरेपन का इलाज संभव है जिसमें 2 महीने का समय लगने वाला है।

पहले भी सामने आ चुका है ऐसा मामला
रिपोर्ट के मुताबिक, किस के दौरान बहरेपन की शिकायत का यह पहला मामला नहीं है। 2008 में दक्षिणी चीन की एक युवती ने अपनी सुनने की शक्ति आंशिक तौर पर खो दी थी। उसके प्रेमी के बहुत जोर से चुंबन करने पर उसके कान का पर्दा फट गया था। दक्षिणी गुआंग्डोंग प्रांत के झुहाई की यह घटना है। 20 साल की लड़की अपने बाएं कान से पूरी तरह बहरी हो गई थी जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब इस ताजा घटना की चीनी सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर खूब चर्चा हो रही है। एक यूजर ने कमेट किया, ‘दुनिया बहुत बड़ी है और यह असंख्य अजीब चीजों का घर है।’ दूसरे ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘यही कारण है कि मैं GF नहीं बनाता। यह बहुत खतरनाक है।’