हिमाचल में गर्मी ने तोड़ा 52 साल का रिकॉर्ड: आज से बारिश-बर्फबारी के आसार

Heat breaks record of 52 years in Himachal: rain-snowfall expected from today
Heat breaks record of 52 years in Himachal: rain-snowfall expected from today
इस खबर को शेयर करें

शिमला: हिमाचल प्रदेश में सूरज फरवरी महीने में ही आग उगलने लगा है। बीते 24 घंटे के दौरान शिमला, सोलन, धर्मशाला, मनाली और कल्पा में तापमान ने कई दशकों के रिकॉर्ड तोड़े हैं। मौसम विभाग की मानें तो आज से अगले 3 दिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो रहा है। प्रदेश के अधिक ऊंचे और कम ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। इससे प्रदेशवासियों को भयंकर गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे के दौरान धर्मशाला का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 9.4 डिग्री ज्यादा है। इससे पहले साल 1971 में 28 डिग्री तापमान था। धर्मशाला में 52 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा है और शहर में यह आज तक का सर्वाधिक तापमान है।

सोलन का तापमान पहली बार फरवरी में 29.3 डिग्री पहुंचा
इसी तरह सोलन शहर का पारा 29.3 डिग्री पहुंच गया, जो सामान्य से 9.7 डिग्री ज्यादा है। इससे पहले सोलन में 2008 में रिकॉर्ड 26.6 डिग्री तापमान गया था। सोलन का भी 2023 में रिकॉर्ड तापमान हो गया है। कल्पा का पारा भी 17.6 डिग्री पहुंच गया। इससे पहले 2016 में भी इतना तापमान गया था, यानी कल्पा का तापमान 6 दशक में दूसरी बार इतना अधिक हुआ है। उधर, कुल्लू के भुंतर में भी बीते 24 घंटे के दौरान 29.7 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया। इससे पहले भुंतर का रिकार्ड तापमान 2018 में 28.2 डिग्री रहा है।

शिमला में भी कई दशकों के रिकॉर्ड ब्रेक
बीते 24 घंटे के दौरान शिमला का तापमान भी 23.2 डिग्री पहुंच गया, जो सामान्य से 11.4 डिग्री ज्यादा है। इससे पहले 2006 में 22.6 डिग्री रिकॉर्ड तापमान था। शिमला के तापमान ने भी अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। उधर, मनाली का तापमान 20 डिग्री पहुंच गया है। यहां भी पारा सामान्य से 8.5 डिग्री ज्यादा है। इससे पहले मनाली का तापमान 2009 में 23.5 डिग्री था। शिमला का न्यूनतम तापमान भी रिकार्ड 14.2 डिग्री हो गया है।

मनाली में अब तक का दूसरा रिकॉर्ड टेम्परेचर
इस बार मनाली में दूसरा सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया है। प्रदेश के अन्य शहरों में भी तापमान सामान्य से 5 से 10 डिग्री अधिक चल रहा है। फरवरी महीने की भयंकर गर्मी से हिमाचल के पहाड़ अभी से पसीना-पसीना होने लगे हैं।

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ से ज्यादा गर्म हिमाचल
आमतौर पर उत्तर भारत में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में ज्यादा गर्मी होती थी। मगर, इस बार बीते 2-3 दिन से हिमाचल के बिलासपुर, सोलन, ऊना, सुंदरनगर, मंडी शहर उत्तर भारत से ज्यादा गर्म हो गए हैं।

बीते 24 घंटे के दौरान चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री, देहरादून 27.5 डिग्री, अमृतसर 25.5 डिग्री, लुधियााना 27 डिग्री, पटियाला 28.3 डिग्री, अंबाला 27.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, वहीं हिमाचल के ऊना का तापमान 30.5 डिग्री, भुंतर 29.7 डिग्री, सोलन 29.3 डिग्री, मंडी 29.2 डिग्री तापमान पहुंच गया है।

क्लाइमेट चेंज इम्पेक्ट: सुरेंद्र पाल
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने इसे क्लाइमेट चेंज का इम्पेक्ट बताया। उन्होंने कहा कि इस बार सर्दियों में कई बार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने के बावजूद अच्छी बारिश-बर्फबारी नहीं हुई। इससे फरवरी में ही तापमान में इजाफा हुआ है। आज से अगले 3 दिन ऊंचे व मध्यम ऊंचे क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। इससे गर्मी से हल्की राहत मिल सकती